- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- नए Netflix ग्राहकों को...
प्रौद्योगिकी
नए Netflix ग्राहकों को नहीं मिलेगा 'बेसिक प्लान' का फायदा
jantaserishta.com
27 Jun 2023 5:31 PM IST

x
सैन फ्रांसिस्को: स्ट्रीमिंग दिग्गज नेटफ्लिक्स ने कनाडा में नए ग्राहकों के लिए 9.99 कैनेडियन डॉलर प्रति माह का बेसिक प्लान हटा दिया है। नेटफ्लिक्स ने एक बयान जारी का बताया कि नए ग्राहक अब 9.99 कैनेडियन डॉलर प्रति माह वाली योेजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
कंपनी ने कहा पुराने ग्राहकों को इसका लाभ मिलता रहेगा जब तक वह प्लान नहीं बदलते। टेकक्रंच के अनुसार कंपनी की योजनाएं 5.99 कैनेडियन डॉलर प्रति माह से शुरू होती हैं। प्लान में अधिकांश नेटफ्लिक्स प्लान1080पी एचडी स्ट्रीमिंग के साथ आतेे हैं। विज्ञापनों से छुटकारा पाने और डाउनलोड की सुविधा के लिए अब उपयोगकर्ताओं को 16.99 कैनेडियन डॉलर का भुगतान करना होगा। कंपनी नेे कहा कि ऐड फ्री वाले बेसिक प्लान से जो लोग वर्तमान में जुड़े हैं,वह इसका फायदा आगे भी उठा सकेंगे।
बता दें कि नेटफ्लिक्स ने पिछले साल 3 नवंबर को यूएस, यूके, फ्रांस, जर्मनी, इटली, ऑस्ट्रेलिया, जापान, कोरिया, ब्राजील, कनाडा और मैक्सिको के ग्राहकों के लिए बेसिक विद ऐड्स स्टीमिंग प्लान शुरू किया था। इस बीच नेटफ्लिक्स ने ऐप्पल टीवी उपयोगकर्ताओं के लिए विज्ञापनों के साथ अपना बेसिक प्लान लॉन्च किया है।
Tagsनए नेटफ्लिक्स ग्राहकनेटफ्लिक्स ग्राहकनेटफ्लिक्सनेटफ्लिक्स बेसिक प्लानnew netflix customersnetflix customersnetflixnetflix basic plan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





