- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- छोटे व्यापारियों के...
प्रौद्योगिकी
छोटे व्यापारियों के लिए आया नया इलेक्ट्रिक माइक्रो पॉड
Rounak Dey
31 May 2023 12:29 AM IST

x
जानें क्या है कीमत और खूबियां
भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता जेन मोबिलिटी की ओर से भारतीय बाजार में हल्का इलेक्ट्रिक माइक्रो पॉड लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इस माइक्रो पॉड की खूबियां क्या हैं। इसके साथ ही इसकी कीमत और अन्य जानकारियां भी दे रहे हैं।जेन मोबिलिटी की ओर से भारतीय बाजार में नया इलेक्ट्रिक माइक्रो पॉड लॉन्च किया गया है। यह पर्पज बिल्ड कार्गो थ्री व्हीलर लाइट इलेक्ट्रिक वाहन है। कंपनी ने इसे दो वैरिएंट्स में उपलब्ध करवाया है।
कंपनी के मुताबिक इसकी बड़ी खूबियों में इसकी सामान ढोने की क्षमता और रेंज है। यह 150 किलोग्राम तक के सामान को उठा सकता है और इसकी फुल चार्ज के बाद रेंज 120 किलोमीटर तक है। साथ ही इसे चार्ज करने में भी सिर्फ डेढ़ से दो घंटे का समय लगता है। इसके अलावा इसमें व्हीकल ट्रैकिंग, चार्जिंग डिटेल, जियोफेंसिंग और रिमोट लॉक जैसी सेफ्टी को भी दिया गया है।
Next Story





