प्रौद्योगिकी

ट्विटर पर नए अकाउंट को 90 दिनों तक नहीं मिलेगा ब्लू टिक

jantaserishta.com
18 Nov 2022 12:18 PM IST
ट्विटर पर नए अकाउंट को 90 दिनों तक नहीं मिलेगा ब्लू टिक
x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| ट्विटर नए अकाउंट्स को ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस खरीदने के लिए 90 दिनों तक अनुमति नहीं देगा। द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, इसका मतलब यह है कि यूजर्स एक नए खाते को सत्यापित करने में सक्षम नहीं होंगे।
यह घोटालों और फर्जी खातों की संभावना को कम करने का एक प्रयास हो सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार, पुराने प्लान में वेटिंग पीरियड का उल्लेख नहीं था, लेकिन इसमें एक चेतावनी थी कि 9 नवंबर, 2022 को या उसके बाद बनाए गए ट्विटर अकाउंट्स इस समय ट्विटर ब्लू की सदस्यता लेने में असमर्थ होंगे।
नया ट्विटर ब्लू पेज कहता है कि प्लेटफॉर्म भविष्य में बिना सूचना के नए अकाउंट्स के लिए वेटिंग पीरियड भी लगा सकता है।
हाल ही में, ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने कहा था कि माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म अपने 8 डॉलर ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस को 29 नवंबर से फिर से लॉन्च करेगा।
उन्होंने यह भी कहा था कि नई रिलीज के साथ वेरिफाइड नाम को बदलने से चेकमार्क का नुकसान होगा, जब तक कि ट्विटर द्वारा सेवा की शर्तों को पूरा करने के लिए नाम की पुष्टि नहीं की जाती।
मस्क ने इससे पहले प्लेटफॉर्म पर कई फर्जी अकाउंट के सामने आने के बाद ब्लू सर्विस पर रोक लगा दी थी। इन फर्जी अकाउंट में ब्रांड्स और मशहूर हस्तियों के नाम से बनाए गए अकाउंट शामिल थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story