- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Nembharat कर रहा भारत...
प्रौद्योगिकी
Nembharat कर रहा भारत में एंट्री, Bharat Taxi के बाद अब Ola और Uber को मिलेगी टक्कर?
Tara Tandi
25 Feb 2026 7:55 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: भारत में किफायती राइड-बुकिंग प्लेटफॉर्म Bharat Taxi के बाद अब Nembharat लॉन्च की तैयारी कर रहा है जो कि ड्राइवर के कमीशन और यात्रियों के लिए सर्ज प्राइसिंग को खत्म करने का वादा करता है। यह Ola और Uber जैसी राइड-हेलिंग कंपनियों को सीधे तौर पर कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है। नेम्भारत के लॉन्च घोषणा देश में भारत टैक्सी के लॉन्च के तुरंत बाद हुई है। हालांकि, भारत टैक्सी एक सहकारी सर्विस है। इसका स्वामित्व सार्वजनिक या निजी कंपनी के पास नहीं है। इसे विशेष तौर पर सहकारिता मंत्रालय का समर्थन प्राप्त है। यहां हम आपको Nembharat के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
वर्ल्ड इकोनॉमिक मोबिलिटी लिमिटेड (WEML) ने भारत में Nembharat की सर्विस शुरू करने की घोषणा की है। हालांकि, अभी तक सटीक लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। Nembharatका संचालन नारायणहिती ट्रस्ट के तहत किया जाता है। WEML के अनुसार, नेम्भारत को प्रीपेड और कैशलेस राइड हेलिंग सर्विस के तौर पर पेश किया जा रहा है, जिसे ड्राइवर्स की इनकम में होने वाली अनिश्चितता को दूर करने के लिए डिजाइन किया गया है।
कोई कमीशन नहीं
WEML का कहना है कि ड्राइवरों से कोई कमीशन या मेंबरशिप चार्ज नहीं लिया जाएगा। इसका मतलब है कि Nembharat से जुड़ने वाले ड्राइवर हर राइड से अपनी पूरी कमाई रख सकते हैं। यात्रियों के लिए प्रीपेड और कैशलेस सिस्टम के जरिए बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के उचित किराया भी सुनिश्चित होगा। Nembharat के जरिए WEML का लक्ष्य देश के ट्रांसपोर्ट सेक्टर को नया रूप देना है, जो वर्तमान में कम इनकम को लेकर चालकों की हड़तालों और सिक्योरिटी और अनिश्चित किराए पर यात्रियों की शिकायतों से परेशान है। WEML ने फिलहाल उन क्षेत्रों का खुलासा नहीं किया है जहां पर नेम्भारत सर्विस शुरू की जाएगी। लेकिन यह सर्विस एक नेशनल ट्रांसपोर्ट नेटवर्क के तौर पर काम करेगी।
आपको बता दें कि Nembharat अपनी सर्विस में कैब और ऑटो-रिक्शा समेत कई ट्रांसपोर्ट साधनों को इंटीग्रेट करेगा। इसका सिस्टम सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन ऑथोरिटी (CCPA) के दिशानिर्देशों के अनुरूप है। इसका उद्देश्य कर्मचारी स्टैंडर्ड और कंज्यूमर प्रोटेक्शन के बीच संतुलन बनाना है। फिलहाल सिक्योरिटी प्रोटोकॉल जैसे कि कानून प्रवर्तन और स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ कनेक्शन की पुष्टि नहीं हुई है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





