प्रौद्योगिकी

Instagram में क्रिटिकल बग, नीरज शर्मा ने खोज निकाला, फिर...

jantaserishta.com
21 Sept 2022 12:38 PM IST
Instagram में क्रिटिकल बग, नीरज शर्मा ने खोज निकाला, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

इंस्टाग्राम यूजर्स को हैक किया जा सकता था.
नई दिल्ली: Instagram में एक खामी खोजने की वजह से जयपुर के एक लड़के को इनाम दिया गया है. जयपुर के रहने वाले नीरज शर्मा ने 38 लाख रुपये का इनाम Instagram में क्रिटिकल बग खोजने पर जीता है. इस खामी का फायदा उठा कर इंस्टाग्राम यूजर्स को हैक किया जा सकता था.
रिपोर्ट के अनुसार, Instagram Reels में एक बग था. जिससे कोई भी Instagram Reels के कवर पिक्चर या थंबनेल को चेंज कर सकता था. इसके लिए वीडियो ओनर होना जरूरी नहीं था. इससे करोड़ों Instagram अकाउंट को हैक किया जा सकता था.
हम इंस्टा पर अपने अकाउंट से Instagram Reels देखते हैं या अपलोड करते हैं. अगर आपने कभी रील को अपलोड किया होगा तो आपको कवर पिक्चर का ऑप्शन दिखा होगा. इसको वीडियो का थंबनेल भी कहा जाता है. नीरज ने बताया कि इस थंबनेल को किसी भी इंस्टाग्राम रील्स के लिए चेंज किया जा सकता था. इसके लिए केवल उस अकाउंट के मीडिया अकाउंट की जरूरत होती थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story