प्रौद्योगिकी

20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 लॉन्च

Tara Tandi
18 Jun 2026 7:38 PM IST
20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 लॉन्च
x
नई दिल्ली: Narwal India की ओर से नए वैक्यूम क्लीनर भारत में लॉन्च किए गए हैं। कंपनी ने नए S सीरीज के Wet व Dry वैक्यूम क्लीनर मार्केट में पेश किए हैं। नए मॉडल्स में Narwal S20, S20 Pro, और S30 को शामिल किया गया है। कंपनी का दावा है कि नए मॉडल्स में पावरफुल क्लीनिंग मिलती है, ये इंटेलिजेंट ऑटोमेशन से लैस हैं और यूजर की जरूरतों के अनुसार इंजीनियर किए गए हैं। इसी के साथ इनमें मेंटेनेंस भी कम होने की बात कही गई है। ये 20,000Pa की सक्शन पावर डिलीवर करते हैं। इसी के साथ इनमें हॉट वाटर सेल्फ क्लीनिंग फीचर भी दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और
फीचर्स
के बारे में।
Narwal S20 की कीमत 34,990 रुपये है। वहीं, S20 Pro को 54,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। सीरीज के Narwal S30 को 44,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ये ई-कॉमर्स स्टोर्स जैसे Amazon, Flipkart से भी खरीदे जा सकते हैं।
Narwal S20, S20 Pro को कंपनी ने पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ पेश किया है। ये नए वैक्यूम क्लीनर कई एडवांस फीचर्स के साथ लैस किए गए हैं। इनमें पांच इंटेलिजेंट क्लीनिंग मोड दिए गए हैं। इनमें 104 डिग्री तक हॉट वाटर सेल्फ क्लीनिंग तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है। वैक्यूम क्लीनर में 20,000Pa की सक्शन पावर मिलती है। ये इंटेलिजेंट एंटी टेंगल इंजीनियरिंग के साथ आते हैं। सिंगल चार्ज में ये 60 मिनट तक का रन टाइम दे सकते हैं।
Narwal S30 इस सीरीज में कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है। इसमें AI पावर्ड क्लीनिंग ऑप्टिमाइजेशन मिलती है। इसमें समर्पित वूड फ्लोर मोड दिया गया है। यह डिस्पोजेबल वेस्ट सेपरेशन बैग के साथ आता है। इस मॉडल में 80 डिग्री सेल्सियस का हॉट वाटर सेल्फ क्लीनिंग फीचर है। यह इस सीरीज का सबसे एडवांस वैक्यूम क्लीनर बताया गया है। वैक्यूम क्लीनर में 180 डिग्री ले-फ्लैट डिजाइन है। इसमें 63 डिग्री टर्निंग एंगल दिया गया है जिससे यह फर्नीचर के नीचे भी आसानी से सफाई कर सकता है।
Next Story