- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- MWC 2026: Nubia Neo 5...
प्रौद्योगिकी
MWC 2026: Nubia Neo 5 GT लॉन्च हुआ 6210mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले के साथ, धांसू गेमिंग फीचर्स
Tara Tandi
4 March 2026 3:24 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Nubia ने नया गेमिंग फोन Nubia Neo 5 GT लॉन्च किया है जो 6200mAh से भी बड़ी बैटरी के साथ आता है। कंपनी ने MWC 2026 में इस नए हैंडसेट को पेश किया है। Nubia Neo 5 GT में खासतौर पर गेमिंग फीचर्स पर फोकस किया गया है जिसमें इसका 144Hz सुपर स्मूद रिफ्रेश रेट भी शामिल है। यह फोन खासतौर पर GenZ यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। फोन में AMOLED पैनल लगा है और MediaTek D7400 चिपसेट की पावर है। फोन का डिजाइन भी काफी अलग है जिसमें कैमरा बम्प न के बराबर है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
Nubia Neo 5 GT Price
Nubia Neo 5 GT की कीमत €399 (लगभग 42,500 रुपये) है। फोन की सेल मार्च में शुरू होगी। कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी जिसके लिए सेल डेट का खुलासा अभी नहीं किया गया है। फोन सिल्वर और ब्लैक शेड्स में खरीदा जा सकेगा।
Nubia Neo 5 GT Specifications
Nubia Neo 5 GT में 6.8 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट है। यह फोन 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में SGS सर्टिफाइड आई केयर फीचर है जो आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करता है। फोन में MediaTek D7400 चिपसेट लगा है जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ में कंपनी ने एक्टिव कूलिंग फैन दिया है जिसमें 29,508mm² कूलिंग एरिया मिलता है। कंपनी ने दावा किया है कि लम्बे गेमिंग सेशन में भी फोन हीट नहीं होता है और फ्रेम रेट स्टेबल बना रहता है।
Neo 5 GT का डिजाइन बहुत अनोखा है। फोन में कैमरा बम्प नहीं दिखाई देता है। इसके किनारे राउंड बनाए गए हैं जो डिजाइन को आकर्षक बनाते हैं। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर लगे हैं जो DTS:X Ultra सपोर्ट करते हैं। साथ ही RGB लाइटिंग भी दी गई है जो इसे शानदार गेमिंग डिवाइस बनाती हैं।
गेमिंग के लिए इसमें एक खास फीचर 360° Game Antenna के रूप में मिलता है जो फोन की कनेक्टिविटी को बनाए रखता है। Garena Free Fire जैसे गेम्स के लिए यह 120FPS पर सर्टिफाइड है। वहीं Delta Force के लिए 90FPS सपोर्ट के साथ आता है। फोन 5.5ms की लेटेंसी को सपोर्ट करता है। इसमें 3049Hz टच सैम्पलिंग रेट दिया गया है। यह पसीने और स्क्रीन गीली होने पर भी टच रेस्पॉन्स बनाए रखता है जिसके लिए इसमें खास Magic Touch 3.0 फीचर दिया गया है।
फोन में 6,210mAh की डुअल सैल बैटरी दी गई है जो 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। 5% Extreme Mode में बैटरी 23 मिनट की गेमिंग और 29 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। फोन में बायपास चार्जिंग फीचर भी दिया गया है जिससे गेमिंग के दौरान यह फोन सीधे चार्ज होता है और बैटरी गर्म नहीं होती है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





