प्रौद्योगिकी

MWC 2026: Honor MagicPad 4 दुनिया का सबसे पतला टैबलेट पेश, 10100mAh है बैटरी

Tara Tandi
1 March 2026 8:08 PM IST
MWC 2026: Honor MagicPad 4 दुनिया का सबसे पतला टैबलेट पेश, 10100mAh है बैटरी
x
Technology टेक्नोलॉजी: Honor MagicPad 4 दुनिया का सबसे पतला टैबलेट है जिसे कंपनी ने MWC 2026 से ठीक पहले पेश किया है। यह टैबलेट मात्र 4.8mm मोटाई के साथ आता है जो अपने आप में बेहद पतला है। कंपनी का दावा है कि वर्तमान में यह दुनिया का सबसे पतला टैबलेट डिवाइस है। Honor MagicPad 4 में 12.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 3000 x 1920 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। यह 165Hz रिफ्रेश रेट से लैस किया गया है। इसका वजन 450 ग्राम है। Android 16 पर यह रन करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, और अन्य खास फीचर्स के बारे में।
Honor MagicPad 4 Slimmest Tablet Price
Honor MagicPad 4 को दुनिया का सबसे पतला टैबलेट बताया गया है। कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। MWC 2026 में इसकी कीमत से पर्दा कंपनी उठाने वाली है। टैबलेट को Grey और White कलर शेड्स में पेश किया गया है।
Honor MagicPad 4 Specifications
Honor MagicPad 4 12.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 3000 x 1920 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। यह 165Hz रिफ्रेश रेट से लैस किया गया है। टैबलेट में 2400 निट्स की पीक HDR ब्राइटनेस दी गई है। डिवाइस में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलता है जिसके साथ में 16GB की रैम दी गई है। 512GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह टैबलेट Android 16 आधारित MagicOS 10 पर रन करता है।
टैबलेट में 13 मेगापिक्सल मेन कैमरा है जिसमें ऑटोफोकस का सपोर्ट है। फ्रंट में 9 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। टैबलेट में 10,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। साथ में 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसका वजन 450 ग्राम है। टैबलटे की चौड़ाई 273.4mm है और 178.8mm की हाईट है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 का सपोर्ट दिया है। इसके साथ ही इसमें हाई क्वालिटी ऑडियो कोडेक सपोर्ट हैं।
Next Story