प्रौद्योगिकी

MWC 2026: पहली बार! फोन से बाहर निकाल सकेंगे कैमरा, Ulefone ला रही सबसे अनोखा स्मार्टफोन

Tara Tandi
28 Feb 2026 8:06 PM IST
MWC 2026: पहली बार! फोन से बाहर निकाल सकेंगे कैमरा, Ulefone ला रही सबसे अनोखा स्मार्टफोन
x
Technology टेक्नोलॉजी: Ulefone एक अनोखा फोन MWC 2026 में पेश करने जा रही है। कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन RugOne Xsnap 7 Pro को टीज किया है। यह फोन एक अनोखे फीचर से लैस होकर आने वाला है। इसका कैमरा इसकी बॉडी से निकाल कर इस्तेमाल किया जा सकता है! जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है! RugOne Xsnap 7 Pro दुनिया का पहला ऐसा फोन होगा जिसका कैमरा बाहर निकाल कर इस्तेमाल किया जा सकता है। या यूं कहें कि फोन का कैमरा एक एक्शन कैमरा की तरह इस्तेमाल होगा। आइए जानते हैं इसकी सभी स्पेसिफिकेशंस।
MWC 2026 में Ulefone RugOne Xsnap 7 Pro फोन को पेश किया जा सकता है। कंपनी की प्रेस रिलीज के अनुसार, का यह फोन पहला डिटेचेबल कैमरा फोन होगा जिसके लेंस को एक्शन कैमरा की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे। फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले होगा। 9000mAh की विशाल बैटरी, और 64MP का नाइट विजन कैमरा भी होगा। 2 मार्च से बार्सिलोना में शुरू होने वाले MWC 2026 में फोन पेश हो सकता है। इस फोन में कंपनी ने कई धांसू फीचर्स दिए हैं।
Ulefone RugOne Xsnap 7 Pro में MediaTek Dimensity 8400 5G SoC दिया गया है। फोन में 6.67 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाला AMOLED पैनल मिलने वाला है। फोन में कंपनी 9000mAh की बैटरी देने वाली है। इसमें 50MP का मेन कैमरा होगा। फोन में 64MP का नाइट विजन कैमरा बताया गया है।
First Smartphone with Detachable Camera
फोन का हाइलाइट फीचर इसका डिटेचेबल मेग्नेटिक एक्शन कैमरा होगा। कंपनी ने अभी स्पष्ट नहीं किया है कि यह डिटेच हो सकने वाला कैमरा मेन सेंसर होगा या फिर सेकंडरी सेंसर होगा। यह कैमरा एक अंगूठे जितना बड़ा बताया जा रहा है जिसे आसानी से फोन की बॉडी से अलग किया जा सकेगा। कैमरा में एक छोटी बैटरी होने की खबर है जिसमें सीमित समय तक बैकअप मिल सकता है। खबरों की मानें तो लगभग आधे घंटे तक का बैकअप इस कैमरा में मिल सकता है। इससे फोटो या वीडियो लेते समय फोन की स्क्रीन को रिमोट मॉनिटर की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा। बहुत अधिक डिटेल्स अभी उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन यह फोन जाहिर तौर पर मार्केट में हलचल पैदा कर सकता है।
Next Story