प्रौद्योगिकी

एलन मस्क ने भारतीय फॉलोअर्स को कहा नमस्ते, ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

jantaserishta.com
22 Nov 2022 10:46 AM IST
एलन मस्क ने भारतीय फॉलोअर्स को कहा नमस्ते, ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| एलन मस्क ने मंगलवार को अपने लाखों भारतीय फॉलोअर्स को 'नमस्ते' कहा। इससे पहले उन्होंने ब्लू टिक सेवा को फिर से सत्यापन करने के लिए रोक दिया है। इसे 29 नवंबर से लॉन्च किया जाना था। मस्क ने ट्वीट किया, मैं बहुत अच्छा समय बिता रहा हूं। नमस्ते। मस्क समझते हैं कि भारत ट्विटर के लिए एक प्रमुख बाजार है और कई भारतीय मूल के सॉफिटवेयर इंजीनियर कंपनी में काम कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि जब तक छद्म अकाउंट को रोकने का उपाय नहीं हो जाता, ब्लू टिक सेवा शुरू नहीं होगी।
शायद व्यक्तियों की तुलना में संगठनों के लिए अलग-अलग कलर का उपयोग करेंगे, मस्क ने कहा।
उनके नमस्ते ट्वीट पर कई फॉलोअर्स ने उन्हें कटाक्ष के साथ बधाई भी दी।
वह ट्विटर पर भारतीयों से जुड़ना चाहते हैं, एक फॉलोअर ने पोस्ट किया।
लगता है कि आपकी टीम में भारतीय आपको सही शिक्षा दे रहे हैं! एक और पोस्ट में कहा गया।
नमस्कार, एक अन्य फॉलोअर ने कहा।
भारतीय मूल के पूर्व ट्विटर एक्जीक्यूटिव श्रीराम कृष्णन, ट्विटर पर शुरूआती बदलावों में एलन मस्क की मदद कर रहे हैं। ट्विटर को मस्क ने 44 अरब डॉलर में खरीदा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story