- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- मस्क ने 75 प्रतिषत...
प्रौद्योगिकी
मस्क ने 75 प्रतिषत ट्विटर कर्मचारियों की छंटनी की योजना बनाई: रिपोर्ट
jantaserishta.com
21 Oct 2022 1:31 PM IST

x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| अरबपति एलन मस्क कथित तौर पर माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के कर्मचारियों के करीब 75 प्रतिशत की छंटनी करने की योजना बना रहे हैं। द गार्जियन ने वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि साक्षात्कार और दस्तावेजों का हवाला देते हुए रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले महीनों में नौकरी में कटौती की उम्मीद है, चाहे कंपनी का मालिक कोई भी हो।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्विटर का अधिग्रहण कंपनी के लिए एक कठिनाइयों से भरा क्षण है।
कंपनी ने जुलाई में कहा कि टेक इंडस्ट्री में व्यापक आर्थिक मंदी के बीच हाइरिंग प्रोसेस को काफी धीमा कर दिया गया था, जहां कई कंपनियों ने हाल ही में फ्रीज और छंटनी की घोषणा की है।
रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया कंपनी के ह्यूमन र्सिोसिज स्टाफ ने कर्मचारियों से कहा है कि वे बड़े पैमाने पर छंटनी की कोई योजना नहीं बना रहे थे, लेकिन दस्तावेजों ने कर्मचारियों को बाहर निकालने की व्यापक योजनाएं दिखाई हैं और मस्क द्वारा कंपनी को खरीदने की पेशकश से पहले ही बुनियादी ढांचे की लागत में कटौती की गई थी।
ट्विटर के मौजूदा प्रबंधन ने अगले साल के अंत तक 25 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बनाई, तो नई रिपोर्ट से पता चला कि मस्क कंपनी के 7,500 कर्मचारियों में से लगभग 2,000 कर्मचारियों को कम करना चाहते हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि छंटनी का प्रभाव ट्विटर के रोजाना कार्यो पर पड़ेगा, जिसमें आपत्तिजनक कंटेट को मॉडरेट करने और सुरक्षा मुद्दों का मुकाबला करने की क्षमता आदि शामिल है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





