- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Motorola का 200MP...
Motorola का 200MP कैमरे वाला Smartphone आया, फोटो भी लगेगी बोलने

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: 200MP कैमरा वाले दुनिया के पहले स्मार्टफोन ने धमाकेदार एंट्री कर ली है। इस दमदार स्मार्टफोन को मोटोरोला ने लॉन्च किया है। कंपनी के इस नए हैंडसेट का नाम Motorola X30 Pro है। 200MP कैमरा के साथ कंपनी इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 125W की सुपरफास्ट चार्जिंग भी दे रही है। यह चार्जिंग टेक्नोलॉजी फोन को 19 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज कर देती है। फोन 12GB तक की LPDDR5 RAM और 512GB तक के UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन को अभी चीन में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 3699 युआन (43,600 रुपये) है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





