- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Motorola Signature 27...
प्रौद्योगिकी
Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, टीजर जारी
Tara Tandi
19 Sept 2026 7:23 PM IST

x
नई दिल्ली: Motorola मार्केट में अपना नया फोन Motorola Signature 27 पेश करने जा रही है। कंपनी ने फोन का टीजर जारी कर दिया है। साथ ही कंफर्म कर दिया है कि 22 सितंबर को वह फोन से पर्दा उठाने जा रही है। Motorola Signature 27 के फीचर्स का कंपनी ने अधिकारिक रूप से खुलासा किए बिना टीजर में बहुत कुछ बता दिया है। इसमें फोन का डिजाइन, कलर वेरिएंट्स, और कैमरा के बारे में काफी जानकारी मिलती है। Motorola ने इससे पहले जनवरी में Motorola Signature को पेश किया था। अपकमिंग स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का नजर आया है जो कि फोन का मेन कैमरा हो सकता है। साथ में Dolby Vision का सपोर्ट भी बताया गया है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स।
There’s more to discover with Motorola and @Snapdragon. See for yourself on September 22, 2026. #SnapdragonSummit https://t.co/SwG6edOGwT
— motorola (@Moto) September 18, 2026
Motorola Signature 27 से कंपनी 22 सितंबर को पर्दा उठाने जा रही है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से फोन के मॉनिकर को टीज किया है। एक वीडियो टीजर जारी कर ब्रांड ने इसके डिजाइन, कलर आदि का खुलासा कर दिया है। फोन के रियर में दो कैमरा कंपनी ने दिखाए हैं। इनमें से एक कैमरा 200 मेगापिक्सल का नजर आया है जो कि फोन का मेन कैमरा हो सकता है। साथ में Dolby Vision का सपोर्ट भी बताया गया है।
Motorola Signature 27 को कंपनी ने दो कलर वेरिएंट्स में टीज किया है। एक में ऑलिव ग्रीन शेड होगा जबकि दूसरे में लाइट पर्पल शेड नजर आया है। फोन में लिनन फिनिश का संकेत मिला है जो कि इसे एक चमकदार, प्रीमियम लुक देगा। फोन के किनारे कर्व्ड हो सकते हैं। इसमें कंपनी ऑक्टाकोर चिपसेट दे सकती है। रियर में मोटोरोला का M लोगो नजर आ रहा है।
Motorola Signature 27 से पहले कंपनी ने जनवरी में Motorola Signature (3,400 रुपये सस्ता खरीदें) लॉन्च किया था। फोन में 6.8 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन OLED पैनल में 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलता है। इसमें 50MP के तीन रियर कैमरा मिलते हैं। नया फोन Signature 27 जाहिर तौर पर पुराने मॉडल्स से कई अपग्रेड लिए हुए आ रहा है। जल्द ही इसके और स्पेसिफिकेशंस सामने आने वाले हैं।
Next Story





