- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 7000mAh बैटरी वाला...
प्रौद्योगिकी
7000mAh बैटरी वाला Motorola फोन Rs 7500 तक सस्ता मिल रहा, जानें बेस्ट ऑफर
Tara Tandi
14 Feb 2026 7:39 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Motorola G57 Power 5G कंपनी का ऐसा फोन है जो बजट रेंज में धांसू फीचर्स ऑफर करता है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा मिलता है और 7000mAh की बैटरी दी गई है। साथ में 33W TurboPower की फास्ट चार्जिंग और IP64 रेटिंग मिलती है। कंपनी का यह फोन अब भारी डिस्काउंट पर मिल रहा है। फोन पर 22% से ज्यादा डिस्काउंट पाया जा सकता है। फोन को Amazon ने अब तक की सबसे कम कीमत के साथ लिस्ट किया है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
Motorola G57 Power 5G Price Discount Amazon Deal
Motorola G57 Power 5G को इस वक्त सबसे सस्ते प्राइस में खरीदा जा सकता है। Amazon ने फोन को 22% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन अपने MRP से 6000 रुपये सस्ता मिल रहा है। ई-कॉमर्स शॉपिंग वेबसाइट ने इसे 14,120 रुपये में लिस्ट किया है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है। फोन पर बैंक ऑफर भी दिया गया है।
Motorola G57 Power 5G को चुनिंदा बैंको के डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 1500 रुपये की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 12,500 रुपये के लगभग रह जाती है। यानी फोन पर पूरे 7500 रुपये तक का डिस्काउंट उपलब्ध हो सकता है। फोन में कंपनी ने धांसू फीचर्स दिए हैं। सेग्मेंट के स्मार्टफोन्स में यह सबसे बड़ी बैटरी के साथ आता है। आइए जानते हैं इसके खास फीचर्स।
Motorola G57 Power 5G Specifications
Motorola G57 Power 5G में 6.72 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद डिस्प्ले अनुभव देता है। इसमें 1050 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। फोन में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 16 जीबी तक रैम, और 512 जीबी तक स्टोरेज को सपोर्ट कर सकता है। फोन में 7000mAh की विशाल बैटरी मिलती है। जिसके साथ में 33W Turbopower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन को कंपनी ने IP64 रेटिंग से नवाजा है। फोन में 50MP मेन कैमरा है और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





