- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 6000mAh बैटरी वाला...
प्रौद्योगिकी
6000mAh बैटरी वाला Motorola फोन 10500 रुपये सस्ता! Amazon का धमाका
Tara Tandi
15 Feb 2026 7:31 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Motorola Edge 60 Pro को सस्ता खरीदने का बेस्ट टाइम है। इस फोन को कंपनी ने अप्रैल 2025 में लॉन्च किया था। यह फोन धांसू बैटरी और कैमरा फीचर्स से लैस होकर आता है। इसे अब तक की सबसे सस्ती कीमत में खरीदने का मौका है। Motorola Edge 60 Pro को Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर भी लगा देते हैं तो इस फोन पर बड़ी छूट उपलब्ध हो जाती है। आइए जानते हैं Motorola Edge 60 Pro बेस्ट डील के बारे में।
Motorola Edge 60 Pro Price Discount Amazon Deal
Motorola Edge 60 Pro को इस वक्त सबसे सस्ते प्राइस में खरीदा जा सकता है। Amazon ने फोन को 25% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन अपने MRP से 9000 रुपये सस्ता मिल रहा है। ई-कॉमर्स शॉपिंग वेबसाइट ने इसका 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 27,890 रुपये में लिस्ट किया है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है। फोन पर बैंक ऑफर भी दिया गया है।
Motorola Edge 60 Pro को चुनिंदा बैंको के डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 1500 रुपये की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 26,390 रुपये रह जाती है। यानी फोन पर पूरे 10609 रुपये तक का डिस्काउंट उपलब्ध हो सकता है। फोन में कंपनी ने धांसू फीचर्स दिए हैं। सेग्मेंट के स्मार्टफोन्स में यह सबसे बड़ी बैटरी के साथ आता है। आइए जानते हैं इसके खास फीचर्स।
Motorola Edge 60 Pro Specifications
Motorola Edge 60 Pro में 6.67 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद डिस्प्ले अनुभव देता है। इसमें 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक Dimensity 8350 Extreme 4nm प्रोसेसर है। फोन एंड्रॉ़यड 15 पर ऑपरेट होता है और इसमें 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। फोन में 6000mAh की विशाल बैटरी मिलती है। जिसके साथ में 90W Turbopower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
मोटोरोला Edge 60 Pro में 50MP का मेन कैमरा है। साथ में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस, और 10 मेगापिक्सल का 3X टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस,यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और NFC शामिल है
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





