- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Motorola Edge 70 Neo...
प्रौद्योगिकी
Motorola Edge 70 Neo लॉन्च: 7000mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरा
Tara Tandi
24 Nov 2026 7:54 PM IST

x
नई दिल्ली: Motorola Edge 70 Neo को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.8 इंच बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जो कि AMOLED पैनल है। यह Super HD रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट कंपनी ने दिया है। फोन में 50MP का मेन कैमरा देखने को मिलता है, वहीं सेटअप में तीन कैमरा मौजूद हैं। फोन के अंदर 7000mAh की बैटरी लगी है। साथ में 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है। यह फोन एक मजबूत बॉडी के साथ आता है। आइए जानते हैं Motorola Edge 70 Neo की भारत में कीमत, और कौन से इसमें अन्य खास फीचर्स।
Motorola Edge 70 Neo को कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन को कंपनी ने 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इसकी कीमत 34,999 रुपये रखी गई है। फोन चार रंगों में उतारा गया है। इसे Flipkart से खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी फोन खरीद के लिए उपलब्ध होगा। सेल 1 दिसंबर से शुरू होगी।
Motorola Edge 70 Neo में 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। फोन में Extreme AMOLED डिस्प्ले है जो कि Super HD यानी 2772 x 1272 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 450ppi पिक्सल डेंसिटी दी गई है। फोन HDR10 और HDR10+ को सपोर्ट करता है। यह 100% DCI-P3 कलर स्पेस कवरेज करता है। 1 बिलियन कलर्स का सपोर्ट यहां बताया गया है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिल जाता है। पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स की है। फोन के अंदर कंपनी ने वाटर टच फीचर भी दिया है। यानी गीले हाथों से भी टच स्क्रीन को चलाया जा सकेगा। फोन में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट मिलता है। कंपनी फोन के साथ 3 OS अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कहती है।
फोन को कंपनी ने मजबूती के साथ कई तरह से सुरक्षा प्रदान की है। सबसे पहले डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिल जाता है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए कंपनी ने IP64 रेट किया है। इसमें MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी है जो इसे मिलिट्री ग्रेड की मजबूती प्रदान करता है।
कैमरा की ओर चलें तो फोन में रियर साइड में तीन कैमरा वाला सेटअप है। फोन का मेन कैमरा 50MP का है जो OIS सपोर्ट से लैस है। इसमें Sony LYTIA 710 सेंसर मिलता है। अपर्चर f/1.8 है। मेन कैमरा 30fps पर 4K UHD वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। वहीं, 60fps पर FHD वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकता है। दूसरा कैमरा 2MP का मैक्रो विजन कैमरा है। f/2.4 अपर्चर इसमें दिया गया है। तीसरा कैमरा डेडिकेटेड 3-इन-1 लाइट सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
बैटरी कैपिसिटी 7000mAh की है। इसके साथ में कंपनी ने 45W TurboPower वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। फोन 7.5W रीवर्स वायर्ड चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। इसमें बाईपास चार्जिंग फीचर भी है। कंपनी बॉक्स के साथ ही TurboPower 45W चार्जर दे रही है। कहा गया है कि इसकी मदद से 85 मिनट के अंदर फोन 100% चार्ज हो सकता है। वहीं, इसमें 53 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है।
साउंड के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर लगे हैं। फोन में Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है। यह Hi-Res Audio भी वायर्ड मोड में सपोर्ट करता है। फोन में 2 माइक्रोफोन मौजूद हैं। चार्जिंग USB Type-C पोर्ट के हवाले है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.0, NFC, Wi-Fi 802.11, Wi-Fi 6E, Wi-Fi hotspot जैसे ऑप्शन हैं। लोकेशन सर्विसेज में GPS, AGPS, Glonass, Galileo, QZSS का सपोर्ट मिल जाता है। फोन के डाइमेंशन 162.7 X 75.7 x 8.49mm हैं, और वजन 204g बताया गया है।
Next Story





