- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Motorola Edge 70...
प्रौद्योगिकी
Motorola Edge 70 Fusion 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ होगा पेश
Tara Tandi
1 March 2026 7:32 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Motorola कथित तौर पर Motorola Edge 70 Fusion पर काम कर रहा है। उम्मीद है कि यह फोन भारत समेत कई मार्केट में जल्द ही दस्तक देगा। हाल ही में ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर इसका लैंडिंग पेज लाइव हो गया है, जिससे जल्द लॉन्च का खुलासा हुआ है। फिलहाल इस पेज पर इस फोन के बारे में काफी कुछ पता चल गया है। इसके अलावा लॉन्च की तारीख का भी संकेत दिया है। आइए मोटोरोला एज 70 फ्यूजन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Motorola Edge 70 Fusion कब होगा लॉन्च
Motorola ने अभी तक Motorola Edge 70 Fusion की लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, कंपनी ने पुष्टि की है कि वह 2 मार्च को और ज्यादा फीचर्स का खुलासा करेगी, जिससे सुझाव मिलता है कि यह इस महीने में लॉन्च हो सकता है। यह फोन पैनटोन सिल्हूट लेदर इंस्पायर्ड,पैनटोन ब्लू सर्फ लेदर इंस्पायर्ड और पैनटोन कंट्री एयर लेदर इंस्पायर्ड
Motorola Edge 70 Fusion Specifications
Motorola Edge 70 Fusion दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें OIS सपोर्ट वाला सोनी LYT-710 50 मेगापिक्सल कैमरा होगा। हालांकि, अन्य कैमरा के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है, लेकिन ब्रांड का दावा है कि यह लो लाइट में भी काफी क्लियर फोटो और वीडियो में बेहतर हाइलाइट्स कैप्चर कर सकता है। वीडियो और सेल्फी के लिए 70 Fusion में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। ब्रांड ने पुष्टि की है कि सभी कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे।
Edge 70 Fusion में क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट, 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 96.2 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट, SGS आई प्रोटेक्शन और स्मार्ट वॉटर टच 3.0 जैसे अन्य फीचर्स भी प्रदान करेगी, जिससे उंगलियां गीली होने पर भी डिस्प्ले उपयोग कर पाएंगे। Edge 70 Fusion में 7,000mAh की दमदार बैटरी होगी जो कि 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की मोटाई सिर्फ 7.99 मिमी होगी। यह कंट्री एयर, ब्लू सर्फ और सिलुएट जैसे 3 कलर्स में उपलब्ध होगा।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





