- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Motorola Edge 70...
प्रौद्योगिकी
Motorola Edge 70 Fusion में मिल सकता है 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Tara Tandi
15 Feb 2026 8:00 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का Motorola Edge 70 Fusion जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। पिछले वर्ष दिसंबर में कंपनी ने इस सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल पेश किया था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Evan Blass (@evleaks) ने एक पोस्ट में इस स्मार्टफोन का डिजाइन लीक किया है। Motorola Edge 70 Fusion में कर्व्ड ऐजेज के साथ स्लीक डिजाइन होगा। इस स्मार्टफोन के रियर में टेक्सचर्ड पैनल है और इसमें सेंटर पर मोटोरोला का लोगो दिख रहा है। इसमें कुछ उठा हुआ स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें तीन कैमरा और एक LED फ्लैश दिया गया है। इस स्मार्टफोन में कुछ उठा हुआ कर्व्ड फ्रेम मैटेलिक फिनिश के साथ दिख रहा है। इसके दायीं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर है।
हाल ही में Motorola Edge 70 Fusion की बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर लिस्टिंग हुई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 हो सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,215 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,186 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। Motorola Edge 70 Fusion में 7,000 mAh की बैटरी 68 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।
Motorola Edge 70 में 6.7 इंच AMOLED फ्लैट डिस्प्ले (2,712 x 1,220 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। Motorola Edge 70 की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड + मैक्रो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 68 W टर्बोपावर और 15 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





