- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Motorola Edge 60s 50MP...
प्रौद्योगिकी
Motorola Edge 60s 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी, 68W चार्जिंग के साथ 8 मई को होगा लॉन्च
Tara Tandi
4 May 2025 8:05 PM IST

x
Motorola टेक न्यूज़ : Motorola ने हाल ही में अपनी Motorola Edge 60 सीरीज और Razr 60 सीरीज को मार्केट में उतारा था। Edge 60 सीरीज में कई सारे मॉडल्स आते हैं जिसमें Edge 60, Edge 60 Stylus, Edge 60 Fusion और Edge 60 Pro भी शामिल है। इसी सीरीज को कंपनी अब चीनी मार्केट में पेश करेगी जिसमें Edge 60, Edge 60s, और Edge 60 Pro मॉडल शामिल होंगे। सीरीज को कंपनी आने वाले हफ्ते में लॉन्च करने जा रही है। आइए जानते हैं नए Edge 60s फोन के बारे में सभी खास बातें।
Motorola Edge 60 सीरीज को कंपनी चीन में 8 मई को लॉन्च करने जा रही है। सीरीज में चीनी मार्केट के अंदर Lenovo के स्वामित्व वाली ब्रांड तीन मॉडल- Edge 60, Edge 60s, और Edge 60 Pro उतारेगी। Edge 60s के लिए कंपनी ने टीजर भी जारी कर दिया है। Edge 60s इस सीरीज में पहली बार जोड़ा जा रहा है। लेकिन गिजमोचाइन की रिपोर्ट की मानें तो यह बिल्कुल नया फोन नहीं होगा। यह XT2503-3 मॉडल नम्बर वाला डिवाइस हो सकता है जिसे हाल ही में चीन में TENAA समेत कई सर्टिफिकेशंस में देखा गया है। इसे अन्य मार्केट्स में पहले से मौजूद Motorola Edge 60 Fusion का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है।
Motorola Edge 60s के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.7 इंच का P-OLED कर्व्ड ऐज पैनल देखने को मिल सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन है और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में Dimensity 7400 चिपसेट देखने को मिल सकता है। डिवाइस 5500mAh बैटरी से लैस होकर आ सकता है जिसके साथ में 68W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग देखने को मिल सकती है।
Motorola Edge 60s का कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो संभावित रूप से फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। रियर पैनल कैमरा सेटअप में मेन लेंस 50MP का हो सकता है जिसमें Sony LYT-700C प्राइमरी सेंसर हो सकता है। इसके साथ में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया जा सकता है जिसमें मैक्रो शूटिंग क्षमता भी मिल सकती है। फोन IP68/69 रेटिंग के साथ आ सकता है। इसका वजन 190 ग्राम हो सकता है। पोस्टर देखकर कहा जा सकता है कि फोन mint, pink, और purple शेड्स में आ सकता है।
TagsMotorola Edge 60s 50MP कैमरा5500mAh बैटरी68W चार्जिंग8 मई लॉन्चMotorola Edge 60s 50MP camera5500mAh battery68W charginglaunch on May 8जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





