- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Motorola Edge 60...
प्रौद्योगिकी
Motorola Edge 60 fusion, Edge 60 Pro के रेंडर लीक, 50MP कैमरा
Tara Tandi
2 March 2025 6:40 PM IST

x
Motorola Edge 60 टेक न्यूज़ : Motorola की ओर से कथित तौर पर जल्द ही motorola edge 60 सीरीज पेश की जा सकती है जिसके लिए लीक्स आने शुरू हो गए हैं। इस सीरीज के संभावित मॉडल्स edge 60 fusion और edge 60 pro के रेंडर्स अब लीक हो गए हैं। एक जमर्न वेबसाइट की ओर से इसका खुलासा किया गया है। edge 60 मॉडल के रेंडर देखकर पता चलता है कि फोन में कर्व्ड स्क्रीन होगी। डिस्प्ले में बेजल्स बहुत कम रहने वाले हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे दिखने वाले हैं मोटोरोला के ये अपकमिंग फोन।
Motorola edge 60 fusion और Motorola edge 60 pro फोन के रेंडर्स लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। इनमें फोन का फ्रंट डिजाइन साफ देखा जा सकता है। रेंडर्स को winfuture की ओर से लीक किया गया है। इमेज देखकर पता चलता है कि फोन में वीगन लैदर फिनश होगी। दोनों ही मॉडल्स में यह फिनिश देखने को मिलने वाली है। फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA सेंसर होगा। यह OIS सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें 24mm लेंस बताया गया है।
इसके अलावा फोन में अल्ट्रावाइड कैमरा भी हो सकता है। क्योंकि दूसरा लेंस 12mm का बताया गया है जो कि अल्ट्रावाइड कैमरा के लिए इस्तेमाल हो सकता है। कैमरा सेटअप में एक तीसरा लेंस भी शामिल होगा जिसके डिटेल्स अभी सामने नहीं आए हैं। कहा गया है कि कॉस्ट कटिंग के लिए कंपनी इसमें मेटल फ्रेम को ड्रॉप कर सकती है।
edge 60 Pro में 50MP Sony LYTIA सेंसर OIS सपोर्ट के साथ देखने को मिल सकता है। यहां पर कंपनी 3x टेलीफोटो कैमरा भी दे सकती है। इसमें 73mm फोकल लेंथ देखने को मिल सकती है। फोन में एक एडिशनल बटन भी आने की संभावना है जो कि फोन के लेफ्ट साइड में मौजूद होगा। यह बटन वीडियो रिकॉर्डिंग को शुरू करेगा। बहरहाल इन दोनों मॉडल्स को लेकर अभी सीमित जानकारी उपलब्ध है। इससे पहले आए मॉडल्स लगभग एक साल पहले लॉन्च किए गए थे। कंपनी अगर उसी टाइमलाइन को फॉलो करती है तो जल्द ही इन दोनों स्मार्टफोन्स का लॉन्च अप्रैल तक देखने को मिल सकता है।
TagsMotorola Edge 60 fusionEdge 60 Pro रेंडर लीक50MP कैमराEdge 60 Pro renders leaked50MP cameraजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





