प्रौद्योगिकी

Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस

Tara Tandi
5 July 2026 6:21 PM IST
Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस
x
नई दिल्ली: Motorola भारत में नया Moto G77 Power लॉन्च करने जा रही है। फोन भारतीय मार्केट में 8 जुलाई को लॉन्च होने वाला है जिसके पहले कंपनी ने इसे अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। Moto G77 Power कंपनी का पावर फोन है जिसमें 7000mAh की विशाल बैटरी मिलने वाली है। फोन के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर फीचर्स का खुलासा भी कंपनी ने विस्तार पूर्वक कर दिया है। LCD स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स इसमें दिए गए हैं। आइए जानते हैं Moto G77 Power के लॉन्च से पहले सबकुछ।
Moto G77 Power Launch, Price in India
Moto G77 Power को कंपनी ने लॉन्च से पहले अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। फोन भारत में 8 जुलाई को अधिकारिक रूप से लॉन्च होने जा रहा है। लेकिन लॉन्च से तीन दिन पहले ही फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। फोन Motorola.in पर लिस्ट कर दिया गया है। Moto G77 Power की कीमत का खुलासा अभी होना बाकी है। लेकिन मुख्य फीचर्स सामने आ गए हैं।
Moto G77 Power Display
Moto G77 Power में 6.72 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह एक LCD पैनल है जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन 120Hz के रिफ्रेश रेट से लैस किया गया है। इसमें 1050 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। कंपनी ने स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया है।
Moto G77 Power Build Quality
Moto G77 Power को कंपनी ने कई तरह से मजबूती प्रदान की है। फोन को सबसे पहले IP64 रेटिंग मिली है जो इसे धूल और पानी से बचाती है। इसी के साथ इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन भी दिया गया है जिससे फोन की मजबूती सुनिश्चित होती है। यानी फोन गिरने और छूटने जैसी घटनाओं के लिए भी मजबूती के साथ तैयार किया गया है।
Moto G77 Power Processor
Moto G77 Power में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ में कंपनी ने 8GB रैम दी है जो कि LPDDR4X टाइप है। साथ में 128GB की UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन में कंपनी ने रैम बूस्ट फीचर भी दिया है। यह वर्चुअली एक्सपें भी की जा सकती है। माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है जिससे स्टोरेज भी 1 TB तक एक्सपेंड हो सकती है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आता है।
Moto G77 Power Camera
Moto G77 Power में 50MP का मेन कैमरा है जिसमें Sony LYTIA 600 लेंस लगा है। इसमें OIS का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 2K वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर है।
Moto G77 Power Battery
Moto G77 Power में 7000mAh की बैटरी मिलती है। फोन के साथ कंपनी ने 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। यह 6W रीवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि फोन एक बार के चार्ज में 69 घंटे का बैकअप दे सकता है।
Moto G77 Power Sound, Security, Connectivity
Moto G77 Power में स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं। यह Dolby Atmos को सपोर्ट करता है। इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक भी मौजूद है। फोन में ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी दी गई है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है।
Next Story