- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Moto G Max की भारत में...

x
नई दिल्ली: बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola के Moto G Max की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। पिछले सप्ताह इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। देश में मोटोरोला का यह दूसरा 'Max' स्मार्टफोन है। पिछले महीने Motorola Edge 70 Max को लॉन्च किया गया था। Moto G Max में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 4 दिया गया है।
Moto G Max का प्राइस, ऑफर्स
इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 27,999 रुपये का है। मोटोरोला ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को खरीदने पर कस्टमर्स को 3,000 रुपये का बैंक की ओर से कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज और नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प है। कंपनी की ओर से Jio benefit की भी पेशकश की जा रही है जिसमें 18 महीने के लिए 5,000 GB की क्लाउड स्टोरेज और Google Gemini Pro का एक्सेस शामिल है। Moto G Max को Pantone Alaskan Blue, Pantone Malaga और Pantone Stargazer कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जा रही है।
Moto G Max के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच (1,080 x 2,400 पिक्सल्स) फुल HD+ LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 391 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 1,050 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट है। Moto G Max की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Bluetooth, GPS, 3.5 mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Moto G Max की 7,000 mAh की बैटरी 30 W TurboPower चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में 63 घंटे तक चल सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 166.23 x 76.50 x 8.60 mm और भार लगभग 213 ग्राम का है।
TagsMoto G Maxभारत शुरू बिक्रीMoto G Max salesbegin in Indiaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





