- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- सस्ता 5G फोन ला रहा...
प्रौद्योगिकी
सस्ता 5G फोन ला रहा Mivi, 24 सितंबर को होगा भारत में धमाका
Tara Tandi
12 Sept 2026 10:38 AM IST

x
नई दिल्ली: Mivi One 5G लॉन्च भारत में 24 सितंबर के लिए निर्धारित है जो कि कंपनी का पहला फोन होगा। यह एक 5G फोन है जिसके फीचर्स से कंपनी ने अब धीरे-धीरे पर्दा उठाना शुरू कर दिया है। फोन Flipkart लॉन्च के लिए निर्धारित है। लगभग 12 दिन बाद फोन का लॉन्च होगा जिसके पहले कंपनी ने इसके कलर वेरिएंट्स का खुलासा कर दिया है। इतना ही नहीं, फोन के एंड्रॉयड वर्जन समेत कई और खूबियों से कंपनी ने पर्दा उठाया है। आइए जानते हैं Mivi One 5G लॉन्च से पहले अभी तक की खास बातें।
Mivi One 5G लॉन्च 24 सितंबर को भारत में होने जा रहा है। फोन के लॉन्च में अब दो हफ्ते से भी कम समय बचा है। Mivi One 5G कलर वेरिएंट्स से कंपनी ने पर्दा उठा दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Mivi ने अधिकारिक हैंडल से इसे कलर वेरिएंट्स को टीज किया है। इसी के साथ लेटेस्ट पोस्ट में फोन का एंड्रॉयड वर्जन भी कंफर्म हो गया है।
Colors of Mivi, which one sets you free? 👀 #MiviOne5G https://t.co/eN0B7vrGxS
— Mivi (@MiviOfficial) September 10, 2026
Mivi One 5G को कंपनी तीन रंगों में पेश करने वाली है। इसमें Green का खुलासा पहले ही हो चुका है। दो नए वेरिएँट्स सामने आए हैं जिसमें ब्लू शेड दिया गया है। वहीं तीसरा कलर बरगंडी होने वाला है। एक अन्य पोस्ट में कंपनी ने इसके एंड्रॉयड वर्जन को कंफर्म किया है। Mivi One 5G फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इशारा दिया है कि फोन में बिना किसी फालतू कचरे के प्योर एंड्रॉयड एक्सपीरियंस मिलेगा। फोन में क्वालकॉम का Snapdragon चिपसेट मिलने वाला है।
Mivi One 5G के डिजाइन की बात करें तो फोन के किनारे कर्व्ड नजर आ रहे हैं। फोन का कैमरा बार वर्टीकल रहने वाला है। कैमरा मॉड्यूल में देखा जा सकता है कि दो कैमरा मौजूद हैं। साथ में साइड की ओर कैमरा मॉड्यूल के बाहर, दाहिने तरफ LED फ्लैश भी दिया गया है। टॉप पर माइक नजर आ रहा है। हालिया रिपोर्ट्स में सामने आया था कि फोन की कीमत भारत में 15 हजार रुपये के आसपास रह सकती है। यह एक बजट फोन के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। जल्द ही इसके अन्य फीचर्स भी सामने आ सकते हैं।
Next Story





