प्रौद्योगिकी

Mini Bluetooth : 11 घंटे तक चलेगा चार्ज Xiaomi का ये Mini Bluetooth Speaker, जाने कीमत और फीचर्स

Tara Tandi
11 Jun 2024 7:16 AM GMT
Mini Bluetooth : 11 घंटे तक चलेगा  चार्ज  Xiaomi का ये Mini Bluetooth Speaker, जाने कीमत और फीचर्स
x
Mini Bluetoothटेक न्यूज़ : Xiaomi ने अपने Bluetooth Speaker Mini को नए कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है। कंपनी ने अब इसे लाइट ब्राउन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने इसे आउटडोर इस्तेमाल के लिए टिकाऊ बनाने की बात भी कही है। जिसके लिए इसमें वियर रेजिस्टेंस और स्क्रैच रेजिस्टेंस दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसकी बॉडी बाहर की मुश्किल परिस्थितियों में भी आसानी से खराब नहीं होगी। कंपनी ने इसके बॉटम में एंटी-कोलिजन सॉफ्ट रबर लगाया है, जिससे गिरने पर भी यह आसानी से खराब नहीं होगा। यह
2000mAh की बैटरी के साथ आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स।
कंपनी ने Xiaomi Bluetooth Speaker Mini Light Brown वेरिएंट को चीन में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 199 युआन (करीब 2,200 रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने अभी इस बारे में जानकारी नहीं दी है कि यह ग्लोबल मार्केट में कब उपलब्ध होगा।
Xiaomi Bluetooth Speaker Mini स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी ने Xiaomi Bluetooth Speaker Mini को IP67 रेटिंग दी है। जो इसे वाटर और डस्ट प्रूफ बनाता है। इस कारण यह आउटडोर इस्तेमाल के लिए भी उपयोगी हो जाता है। इसमें 3 यूनिट एकॉस्टिक आर्किटेक्चर दिया गया है। यह 360 डिग्री साउंड आउटपुट दे सकता है। इसमें कई तरह के ऑडियो स्टाइल बिल्ट-इन आते हैं। यह Xiaomi के Pengpai Zhilian आर्किटेक्चर से कनेक्टेड है और Xiaomi Pengpai OS को सपोर्ट करता है। इसमें NFC फीचर भी है। जिसकी मदद से यह काफी जल्दी कनेक्ट हो जाता है। NFC एरिया को टच करते ही यह कनेक्ट हो जाता है।
Xiaomi के ब्लूटूथ स्पीकर मिनी में 2,000mAh की बैटरी है। यह 11 घंटे का प्लेबैक टाइम दे सकता है। इसे फुल चार्ज होने में 1.8 घंटे का समय लगता है। इसकी खास बात यह भी है कि यह एक ही समय में दो मोबाइल फोन से कनेक्ट हो सकता है। यानी जिस सोर्स से चाहें म्यूजिक प्ले कर सकते हैं। अतिरिक्त सुरक्षा के लिए कंपनी ने इसके निचले हिस्से में एंटी-कोलिजन सॉफ्ट रबर लगाया है, जिससे गिरने पर भी यह आसानी से खराब नहीं होगा।
Next Story