- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Microsoft की सबसे बड़ी...
प्रौद्योगिकी
Microsoft की सबसे बड़ी मेल सर्विस पड़ी ठप, लाखों यूजर्स परेशान
Tara Tandi
10 July 2025 7:21 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Microsoft की पॉपुलर ईमेल सर्विस Outlook में अचानक ग्लोबल लेवल पर आउटेज आ गया है। अमेरिका, यूके और यूरोप के कई हिस्सों में यूजर्स को अपने अकाउंट्स में लॉग इन करने, ईमेल भेजने और रिसीव करने में दिक्कत हो रही है। वर्तमान में Microsoft 365 की अन्य सर्विसेज चालू हैं, लेकिन अभी भी सबसे ज्यादा असर Outlook पर दिखाई दे रहा है। यूजर्स को "account license issue" और कनेक्शन एरर जैसे मैसेज दिख रहे हैं। Microsoft ने भी कन्फर्म किया है कि फिलहाल एक तकनीकी समस्या के चलते Outlook डाउन है और कंपनी इसे फिक्स करने पर काम कर रही है।
ये आउटेज 10 जुलाई की शाम (भारतीय समय अनुसार) शुरू हुआ और सबसे पहले बड़े पैमाने पर अमेरिका और यूके के यूजर्स ने इसकी शिकायत की। लेकिन कुछ ही घंटों में यह आउटेज दूसरे देशों तक भी फैल गया। DownDetector जैसे प्लेटफॉर्म पर सैंकड़ों यूजर्स रिपोर्ट कर चुके हैं और अभी भी शिकायतों का आना चालू है।
डाउनडिटेक्टर से भी पता चलता है ज्यादा समस्या आउटलुक में आ रही है, जबकि कुछ प्रतिशत यूजर्स लॉग-इन और सर्वर कनेक्शन में भी समस्या से जूझ रहे हैं।
Microsoft ने अपने Service Health Dashboard पर भी इस इशू को लिस्ट किया है। यहां बताया गया है कि ये दिक्कत उनके mailbox authentication सिस्टम से जुड़ी है। कंपनी के अनुसार, इंटर्नल तकनीकी फेलियर की वजह से यूजर्स की मेल सर्विस ब्लॉक हो रही है। Microsoft की टीम फिलहाल ट्रबलशूटिंग में लगी हुई है और Outlook की सर्विस को जल्द नॉर्मल करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, अब तक कोई टाइमलाइन शेयर नहीं की गई है।
कई यूजर्स ने X (Twitter) पर भी आउटेज की शिकायत करते हुए स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। कुछ को लगता है कि उनकी प्रोफाइल डिएक्टिवेट हो गई है, जबकि असल में सिस्टम के बैकएंड में दिक्कत है। भारत में इस तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है और खबर लिखते समय तक देश में Outlook सर्विस नॉर्मल काम कर रही थी।
अगर आप भी Outlook यूज़र हैं और ईमेल एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, तो घबराएं नहीं। कंपनी का कहना है कि वे जल्द से जल्द इस समस्या को ठीक कर देंगे। तब तक यूज़र्स को सलाह दी गई है कि वे वैकल्पिक ईमेल ऐप्स या वेब वर्जन ट्राय करें, या फिर Microsoft 365 स्टेटस पेज पर अपडेट्स चेक करते रहें।
TagsMicrosoft बड़ी मेलसर्विस पड़ी ठपयूजर्स परेशानMicrosoft big mailservice stoppedusers troubledजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





