- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- माइक्रोसॉफ्ट का फैसला,...
प्रौद्योगिकी
माइक्रोसॉफ्ट का फैसला, मेगा आउटेज के कारण होने वाली नेटवर्क समस्या का विस्तार से करेगा खुलासा
jantaserishta.com
26 Jan 2023 3:56 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत सहित दुनिया भर में लाखों यूजर्स को नेटवर्क की समस्या के कारण टीम्स, एक्सबॉक्स लाइव, आउटलुक और माइक्रोसॉफ्ट 365 सूट जैसी माइक्रोसॉफ्ट सेवाओं में मेगा आउटेज का सामना करना पड़ा। इसको लेकर कंपनी अब इस हफ्ते एक विस्तृत समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी कि वास्तव में क्या हुआ था। कंपनी ने पुष्टि की, कि उसने नेटवर्क में बदलाव के काम को रोक दिया है, जिसके चलते मेटा आउटेज हो रहा था।
चार घंटे से अधिक समय तक चलने वाले डाउनटाइम का सामना करने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं फिर से ऑनलाइन शुरु हो गईं हैं।
कंपनी ने अपनी एज्योर क्लाउड सर्विस वेबसाइट पर पोस्ट किया, हमने निर्धारित किया है कि माइक्रोसॉफ्ट वाइड एरिया नेटवर्क (डब्ल्यूएएन) में किए गए बदलाव ने इंटरनेट पर ग्राहकों के बीच एज्योर, क्षेत्रों के भीतर सेवाओं के बीच कनेक्टिविटी, साथ ही एक्सप्रेस रूट कनेक्शन को प्रभावित किया है।
तकनीकी दिग्गज ने कहा कि यह तीन दिनों में एक प्रारंभिक पोस्ट इंसिडेंट रिव्यू (पीआईआर) के साथ अनुवर्ती कार्रवाई करेगा, जो प्रारंभिक मूल कारण और रिपेयर आइटम्स को कवर करेगा।
माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, हम 14 दिन बाद एक फाइनल पीआईआर के साथ उनको फॉलो करेंगे। कंपनी ने आगे कहा कि वह पूरी सर्विस में रिकवरी की निगरानी करना जारी रखेगी।
हम रिकवरी प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए सेवा को अतिरिक्त बुनियादी ढांचे से भी जोड़ रहे हैं।
माइक्रोसॉफ्ट की टीम्स, आउटलुक और कुछ अन्य सेवाएं बुधवार को भारत के कुछ हिस्सों में बंद हो गईं। कई यूजर्स ने इसकी सूचना दी।
डाउन डिटेक्टर के अनुसार, 63 प्रतिशत से ज्यादा यूजर्स ने बताया कि वे ऐप में कई समस्याओं का सामना कर रहे थे, 26 प्रतिशत ने सर्वर कनेक्शन में और 11 प्रतिशत ने वेबसाइट में समस्याओं का सामना करने की बात कही।
आउटेज का सामना करने वाले शहरों में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई शामिल रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





