- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने...
प्रौद्योगिकी
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने नए सरफेस डिवाइस के प्री-ऑर्डर की घोषणा की
jantaserishta.com
15 Nov 2022 5:23 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| माइक्रोसॉफ्ट ने मंगलवार को भारत में नए सरफेस प्रोडक्टस- सरफेस लैपटॉप 5 और सरफेस प्रो 9 के लिए प्री-ऑर्डर की घोषणा की। सरफेस लैपटॉप 5 की कीमत 1,07,999 रुपये है और सरफेस प्रो 9 की कीमत 1,05,999 रुपये है। एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों डिवाइस ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध हैं। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर इरीना घोष ने एक बयान में कहा, "हमें विंडोज 11 के लिए अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए भारत में नए सरफेस डिवाइस लाकर खुशी हो रही है। पिछले दस वर्षो से, सरफेस ने नए फॉर्म फैक्टर्स और नए इंटरेक्शन मॉडल के माध्यम से पीसी के कंवेंशन को चुनौती दी है, जिसने लैपटॉप, डेस्कटॉप, टैबलेट और मोबाइल प्रोडक्टिविटी डिवाइस से उद्योग की अपेक्षाओं को बदल दिया है।"
सरफेस प्रो 9 में एज-टू-एज 13-इंच पिक्सलसेंस डिस्प्ले है, जिसमें 120 हट्र्ज रिफ्रेश रेट और रंगों की एक विस्तृत श्रृंखला है।
यह 12वीं पीढ़ी के इंटेल कोर प्रोसेसर के साथ आता है, जो अविश्वसनीय शक्ति और प्रदर्शन प्रदान करता है, साथ ही इसे सरफेस प्रो 8 की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक प्रदर्शन के साथ वास्तविक दुनिया के मल्टी-टास्किंग, फुल डेस्कटॉप प्रोडक्टिविटी और गहन वर्कलोड के लिए भी तैयार करता है।
इसके अलावा, सरफेस लैपटॉप 5 लेटेस्ट इंटेल ईवो प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित है, जो इसे अपने पूर्ववर्ती की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक शक्तिशाली बनाता है।
यह स्लीक और एलिगेंट है और पूरे दिन की बैटरी लाइफ भी प्रदान करता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





