प्रौद्योगिकी

Micromax In Note 2: आ रहा है देसी स्मार्टफोन, चीनी ब्रांड्स को मिलेगी टक्कर, यहां जानें पूरी डिटेल

jantaserishta.com
24 Jan 2022 10:39 AM IST
Micromax In Note 2: आ रहा है देसी स्मार्टफोन, चीनी ब्रांड्स को मिलेगी टक्कर, यहां जानें पूरी डिटेल
x

नई दिल्ली: देसी ब्रांड माइक्रोमैक्स 25 जनवरी को अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है. कंपनी Micromax In Note 2 को लॉन्च करेगी, जो In Note 1 का सक्सेसर होगा. कंपनी इस डिवाइस को अफोर्डेबल कीमत पर लॉन्च कर सकती है. इसका सीधा मुकाबला चीनी ब्रांड्स से होगा. डिवाइस पंच होल डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

माइक्रोमैक्स ने ट्विटर पर इस स्मार्टफोन की लॉन्च डिटेल्स शेयर की है. यह फोन 25 जनवरी को भारत में लॉन्च हो रहा है. इस हैंडसेट को सिर्फ Flipkart और दूसरे ऑफलाइन रिटेलर्स से ही खरीदा जा सकेगा. कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह फोन 15 हजार रुपये के बजट में आएगा.
ब्रांड की ओर से जारी टीजर की मानें तो Micromax In Note 2 में ग्लॉसी फिनिश मिलेगी, जिसे कंपनी Dazzling glass के नाम से प्रमोट करेगी. इसके साथ ही स्मार्टफोन के रियर कैमरा का डिजाइन भी सामने आया है, जो काफी हद तक Samsung Galaxy S21 के कैमरा मॉड्यूल जैसा लगता है.
फोन में पंच होल कटआउट वाली स्क्रीन मिलेगी. स्मार्टफोन का सीधा मुकाबला Tecno, Oppo, Realme समेत दूसरे चीनी ब्रांड्स के अफोर्डेबल स्मार्टफोन से होगा. इसकी कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है, लेकिन यह 10 से 15 हजार रुपये के बजट में आएगा.
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Micromax In Note 2 में 30W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा. कंपनी स्मार्टफोन के साथ बॉक्स में ही फास्ट चार्जर भी देगी. फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक होल, टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल मिलेगा.
स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका मेन लेंस 48MP का होगा. दूसरे सेंसर्स के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है. स्मार्टफोन में 6.43-inch की AMOLED स्क्रीन मिलेगी. फोन MediaTek Helio G95 प्रोसेसर के साथ आएगा. इसमें साइड माउंट फिंगरप्रिंट और फास्ट चार्जिंग मिलेगी. कंपनी की मानें तो फोन 25 मिनट में 50 परसेंट तक चार्ज हो जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story