- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- MG Motor की Windsor...
प्रौद्योगिकी
MG Motor की Windsor EV ने लॉन्च के बाद से पार किया 27,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा
Tara Tandi
13 Jun 2025 7:44 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली MG Motor की Windsor EV की लॉन्च के बाद से 27,000 यूनिट्स से अधिक की बिक्री हुई है। पिछले वर्ष सितंबर में Windsor EV को लॉन्च किया गया था। हाल ही में कंपनी ने इसका नया वेरिएंट Windsor Pro पेश किया था।
MG Motor ने बताया है कि Windsor EV के लिए मेट्रो शहरों के अलावा टियर टू शहरों से भी मजबूत डिमांड मिल रही है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की बिक्री में गैर-मेट्रो शहरों की हिस्सेदारी लगभग 48 प्रतिशत की है। MG Motor की कुल बिक्री में Windsor EV की बड़ी हिस्सेदारी है। Windsor EV Pro का शुरुआती प्राइस लगभग 18.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसका बैटरी ऐज ए सर्विस विकल्प के साथ प्राइस काफी कम हो जाएगा। हालांकि, इसके साथ 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल भी चुकाना होगा। यह कंपनी की बेस्ट सेलिंग Windsor EV का अपग्रेडेड वर्जन है। देश में पिछले कुछ महीनों से यह सबसे अधिक बिकने वाली EV है।
कंपनी का दावा है कि Windsor EV का नया वर्जन सिंगल चार्ज में 440 किलोमीटर से अधिक की रेंज देता है। इसमें 136 hp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करने वाली स्टैंडर्ड वर्जन के समान इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। नए वर्जन में एलॉय व्हील्स हैं और टेलगेट पर 'ADAS' बैज है। इसे Aurora Silver, Celadon Blue और Glaze Red जैसे नए कलर्स में पेश किया गया है। इसके केबिन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें लाइट कलर वाला इंटीरियर है। Windsor EV Pro में टैफिक जाम असिस्ट और एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे ADAS लेवल 2 फीचर्स हैं। इसमें सेडान के जैसा कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस है। इसका मुकाबला Mahindra की XUV400 और टाटा मोटर्स की Nexon EV से है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में टाटा मोटर्स की सबसे अधिक हिस्सेदारी है।
इसका स्टैंडर्ड वर्जन तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है। MG Motor के EV पोर्टफोलियो में Comet EV, Windsor EV और ZS EV शामिल हैं। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की गुजरात के हलोल की फैक्टरी में की जा रही है। इसकी बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने अपनी फैक्टरी की कैपेसिटी बढ़ाने भी की तैयारी की है।
TagsMG MotorWindsor EV लॉन्च27000 यूनिट्सबिक्री आंकड़ाWindsor EV launched000 unitssales figuresजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





