प्रौद्योगिकी

क्वेस्ट हेडसेट पर रील्स का परीक्षण कर रहा Meta, जानें पूरी बात

jantaserishta.com
9 Jun 2023 3:52 PM IST
क्वेस्ट हेडसेट पर रील्स का परीक्षण कर रहा Meta, जानें पूरी बात
x
सैन फ्रैंसिस्को (आईएएनएस)| मेटा ने क्वेस्ट हेडसेट पर शॉर्ट-वीडियो फीचर 'रील्स' का परीक्षण शुरू कर दिया है। मेटा के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने शुक्रवार को मेटा के प्रसारण चैनल पर घोषणा की, हम रील्स ऑन क्वेस्ट का परीक्षण कर रहे हैं।
उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें बताया गया कि वर्चुअल रियलिटी (वीआर) में रील कैसी दिखेगी। पिछले हफ्ते जुकरबर्ग ने नेक्स्ट जेनरेशन वर्चुअल और मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट 'क्वेस्ट 3' पेश किया था, जिसे इस साल के अंत में लॉन्च किया जाएगा।
128जीबी हेडसेट 499.99 डॉलर की कीमत से शुरू होता है और यूजर्स को अतिरिक्त स्टोरेज का विकल्प भी देगा। इसमें अगली पीढ़ी का स्नैपड्रैगन चिपसेट है जो क्वेस्ट 2 में पिछली पीढ़ी के स्नैपड्रैगन जीपीयू के मुकाबले दोगुने से अधिक ग्राफिकल प्रदर्शन प्रदान करता है। कंपनी ने कहा, क्वेस्ट 3 पर, हमारी सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास मेटा रियलिटी तकनीक आपको अपनी भौतिक दुनिया को आभासी रूप से मिश्रित करने देती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story