प्रौद्योगिकी

कई घंटे ठप रहने के बाद Meta ने बहाल की फेसबुक

Rounak Dey
17 Jun 2023 10:09 PM IST
कई घंटे ठप रहने के बाद Meta ने बहाल की फेसबुक
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मेटा के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शनिवार 16 जून की रात ठप पड़ गए थे। कई घंटों तक ठप रहने के बाद फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की सेवाएं बहाल हो गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम की सेवाएं करीब 2 घंटे तक ठप थीं जिससे हजारों यूजर्स प्रभावित हुए थे।
इस आउटेज से करीब 20,000 यूजर्स प्रभावित हुए। मेटा के इन सोशल प्लेटफॉर्म के आउटेज की पुष्टि Downdetector.com ने भी की है। Meta ने भी ट्वीट करके अपने यूजर्स से कहा कि सेवाएं अब बहाल हो गई हैं।
शुक्रवार की रात 2 बजे मेटा ने ट्वीट करके आउटेज की जानकारी दी और कहा कि समस्या को दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। करीब 2 घंटे बाद सुबह 5 बजे मेटा ने ट्वीट करके कहा कि सेवाएं बहाल हो गई हैं। आपके लिए धैर्य के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद। 4 बजे से लोगों को दिक्कत आनी शुरू हुई थी।
मेटा के एड मैनेजर में भी दिक्कत आई थी जिसके बाद Facebook ads की सेवा भी ठप हो गई थी, हालांकि यह आउटेज ग्लोबली नहीं था। भारत के फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप यूजर्स ने कोई शिकायत नहीं की है।
Next Story