प्रौद्योगिकी

Meta का विवाद से है पुराना रिश्ता, फेसबुक इस कारण फिर मुश्किल में...

jantaserishta.com
15 Feb 2022 1:16 PM IST
Meta का विवाद से है पुराना रिश्ता, फेसबुक इस कारण फिर मुश्किल में...
x

नई दिल्ली: Facebook (Meta) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. अब सोशल मीडिया जायंट Facebook पर आरोप लगा है कि इसने फेशियल रिकॉगनिशन टेक्नोलॉजी (facial-recognition technology) का यूज करके Texas के प्राइवेसी प्रोटेक्शन कानून का उल्लंघन किया है.

इसको लेकर टेक्सास (Texas) के अटॉर्नी जनरल (Attorney General ) के ऑफिस से एक केस दायर किया गया है. इसमें कहा गया है फेशियल रिकॉगनिशन टेक्नोलॉजी से कंपनी ने टेक्सास के लोगों का बायोमेट्रिक डेटा बिना उनकी सहमति से कलेक्ट किया है.
इस केस में Facebook पर आरोप लगा है उसने यूजर्स के अपलोड किए फोटो और वीडियो से बायोमेट्रिक जानकारी को बिना उनकी जानकारी के कैप्चर किया है. इस डेटा को उचित समय के अंदर डिलीट भी नहीं किया गया.
Texas के अटॉर्नी जनरल Ken Paxton ने एक स्टेटमेंट में कहा कि बड़ी टेक कंपनी की धोखेबाजी का ये एक उदाहरण है. इसे बंद होना चाहिए. वो टेक्सास के लोगों की प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए लड़ना जारी रखेंगे.
इस केस को सबसे पहले Wall Street Journal ने रिपोर्ट किया था. इसके बाद न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए खबर को पब्लिश किया. इसमें बताया गया पेनल्टी के तौर पर टेक्सास सरकार अब कंपनी से अरबों रुपये चाहती है.
इस केस पर Meta के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि ये दावे बेबुनियाद है और इसको लेकर वो अपना बचाव करेंगे. आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले साल नवंबर में घोषणा की था ये अपने फेशियल रिकॉगनिशन टेक्नोलॉजी को बंद कर रही है और अरबों यूजर्स का डेटा ये डिलीट कर देगी.
इसी तरह के एक केस में फेसबुक साल 2020 में 650 मिलियन डॉलर (लगभग 50 अरब रुपये) देने पर राजी हुआ था. नए टेक्सास केस में कहा गया देश में 20.5 मिलियन लोगों के पास फेसबुक अकाउंट है. इसका गलत फायदा फेसबुक ने उठाया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story