प्रौद्योगिकी

सेंसेक्स की टॉप छह कंपनियों का mcap 70,487 करोड़ रुपए घटा

Rounak Dey
22 May 2023 12:00 AM IST
सेंसेक्स की टॉप छह कंपनियों का mcap 70,487 करोड़ रुपए घटा
x
RIL और TCS को हुआ अधिक नुकसान

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बिजनेस डेस्कः सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 70,486.95 करोड़ रुपए की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ। समीक्षाधीन सप्ताह में जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई, वहीं आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस और भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन चढ़ गया। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 298.22 अंक या 0.48 प्रतिशत नीचे आया।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 27,941.49 करोड़ रुपए घटकर 16,52,702.63 करोड़ रुपए रह गया। टीसीएस के बाजार मूल्यांकन में 19,027.06 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह 11,78,854.88 करोड़ रुपए रह गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 10,527.02 करोड़ रुपए घटकर 9,20,568.10 करोड़ रुपए रह गई। एचडीएफसी की हैसियत 9,585.82 करोड़ रुपए के नुकसान से 4,99,848.62 करोड़ रुपए पर आ गई। एसबीआई का बाजार मूल्यांकन 2,722.01 करोड़ रुपए टूटकर 5,13,209.81 करोड़ रुपए रह गया। आईटीसी का मूल्यांकन 683.55 करोड़ रुपए घटकर 5,21,852.46 करोड़ रुपए पर आ गया।

इस रुख के उलट इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 9,733.98 करोड़ रुपए बढ़कर 5,26,491.90 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 7,722.54 करोड़ रुपए के उछाल के साथ 4,49,050.34 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 7,716.4 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 6,67,196.10 करोड़ रुपए रहा। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 4,229.27 करोड़ रुपए बढ़कर 6,20,621.04 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी, एसबीआई, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

Next Story