- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Maruti Suzuki ने लॉन्च...
प्रौद्योगिकी
Maruti Suzuki ने लॉन्च की e Vitara, जानें प्राइस, रेंज
Tara Tandi
19 Feb 2026 7:30 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: देश की सबसे बड़ी कार मेकर मारूति सुजुकी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में एंट्री की है। कंपनी ने e Vitara को लॉन्च किया है। पिछले वर्ष दिसंबर में इस इलेक्ट्रिक SUV को पेश किया गया था। e Vitara का बैटरी-ऐज-ए-सर्विस विकल्प के साथ प्राइस 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। हालांकि, इसके साथ 3.99 प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल चुकाना होगा। हालांकि, यह शुरुआती प्राइस है जो 31 मार्च तक वैध होगा। e Vitara के सभी प्राइसेज की घोषणा बाद में की जाएगी। इसके लिए 21,000 रुपये में बुकिंग कराई जा सकती है।
e Vitara की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के Heartect-e प्लेटफॉर्म पर की गई है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं। इसका 49 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 144 bhp की अधिकतम पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है, जबकि 61 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 174 bhp की पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क दे सकता है। इसके 49 kWh के बैटरी पैक वाले वर्जन की रेंज लगभग 440 किलोमीटर और 61 kWh की लगभग 543 किलोमीटर की है। इसका मॉडर्न डिजाइन LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, Y शेप वाली LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और फ्रंट में फॉग लैम्प्स के साथ है। इसमें डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डुअल-स्क्रीन वाला डैशबोर्ड है।
इस इलेक्ट्रिक SUV में 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। इसमें Apple CarPlay और Android Auto के लिए सपोर्ट है। e Vitara में पैनोरैमिक सनरूफ, ड्राइवर की एडजस्टेबल सीट और वेटिलेटेड फ्रंट सीट मिलेंगी। इसमें सिक्योरिटी के लिए सात एयरबैग्स, 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स और ADAS टेक्नोलॉजी दी गई है। e Vitara को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। इस इलेक्ट्रिक SUV को Euro NCAP टेस्ट में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। इसे एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 77 प्रतिशत और चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 85 प्रतिशत का सेफ्टी स्कोर दिया गया है।
भारत में पिछले कुछ वर्षों में EV का मार्केट तेजी से बढ़ा है। e Vitara का मुकाबला MG Motor की Windsor EV जैसे मॉडलेस से होगा। मारूति सुजुकी की योजना अगले कुछ वर्षों में पांच EV मॉडल लॉन्च करने की है। कंपनी का अनुमान है कि अगले कुछ वर्षों में EV का मार्केट बढ़कर लगभग 60 लाख यूनिट्स का हो जाएगा।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





