प्रौद्योगिकी

Twitter ने दिया झटका, कई माननीयों को ब्लू टिक खोना पड़ा

jantaserishta.com
22 April 2023 9:51 AM IST
Twitter ने दिया झटका, कई माननीयों को ब्लू टिक खोना पड़ा
x
पटना (आईएएनएस)| बिहार के कई गणमान्य लोगों को शुक्रवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने वेरिफाइड अकाउंट से फ्री ब्लू टिक खोना पड़ा। बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने ट्विटर ब्लू प्लान के लिए भुगतान नहीं किया है, उनके अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए हैं।
ब्लू टिक गंवाने वालों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और विधान मंडल में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा भी शामिल हैं। राजद के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव को भी ब्लू टिक खोना पड़ा है।
बिहार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी, राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी, भाजपा नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हट गया है। जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव को भी ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक गंवाना पड़ा है।
राजद और बिहार भाजपा के ऑफिशियल अकाउंट से भी ब्लू टिक हट गया है, जबकि जेडीयू ऑनलाइन के पेज पर ब्लू टिक अभी भी है।
बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के ट्विटर अकाउंट का ब्लू टिक अभी भी बना हुआ है।
उल्लेखनीय है कि ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने ऐलान किया था 20 अप्रैल 2023 के बाद से उन अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा दिए जाएंगे, जिन्होंने पेड सब्सक्रिप्शन अभी तक नहीं लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story