- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- सबसे ज्यादा बिकने वाली...

x
परेशान ग्राहक ने कहा-वापस ले जाओ
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारत में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। दो पहिया वाहनों के साथ ही चार पहिया वाहनों को भी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में लाया जा रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें ग्राहक ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी से परेशान होकर कंपनी से एसयूवी को वापस लेने की मांग की है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि पूरा मामला क्या है।
सोशल मीडिया पर carmelita fernandes नाम की यूजर ने एक ट्विट किया। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पास टाटा की इलेक्ट्रिक नेक्सन एसयूवी है। एसयूवी में कई तरह की समस्या हैं, जिनसे वह काफी ज्यादा परेशान हो गई हैं।
इलेक्ट्रिक एसयूवी की ओनर से सोशल मीडिया पर अपनी समस्या की जानकारी देते हुए लिखा कि एक बार समस्या आने के बाद उन्होंने कार की बैटरी को बदलवाया था और दूसरी बार मुंबई से पुणे की यात्रा करते हुए दिक्कत आने पर उन्होंने पाया कि चार्जिंग स्टेशन काम नहीं कर रहा था। इसके अलावा उन्हें कंपनी के जेड कनेक्ट सपोर्ट से भी कोई सहायता नहीं मिली। साथ ही उन्होंने शिकायत भी की है कि कंपनी का टोल फ्री नंबर भी काम नहीं करता। जिसके साथ ही उन्होंने लिखा कि कृप्या मेरी कार वापस ले लो।
Next Story





