- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- स्मार्टफोन में मेमोरी...

x
नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों में स्मार्टफोन्स और अन्य कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की कीमतों में एकदम से जैसे आग लग गई है। लगभग सभी स्मार्टफोन कंपनियों ने मोबाइल महंगे कर दिए हैं। इनमें नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स के साथ-साथ पुराने स्मार्टफोन मॉडल भी अब महंगी कीमत में मिलने लगे हैं। वहीं, अन्य कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स भी महंगे हो चुके हैं। वजह बताई जा रही है ग्लोबल लेवल पर जरूरी पुर्जों की सप्लाई में कमी। पिछले कई महीनों में रैम और स्टोरेज मैमोरी चिप की कीमतें कई फीसदी बढ़ चुकी हैं जिसका सीधा असर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की कीमत पर पड़ा है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि जल्द ही इन बढ़ी हुई कीमतों से छुटकारा पाने का समय आ सकता है।
विश्व स्तर पर DRAM और NAND चिप शॉर्टेज के चलते स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप आदि की कीमतें अब आसमान छूने लगी हैं। इसी बीच टिप्स्टर योगेश बरार ने एक बड़ा अपडेट दिया है। इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से टिप्स्टर का दावा है कि दो चीनी कंपनियां चिप बनाने में लगी हैं। ये दो कंपनियां चांगक्सिन मेमोरी टेक्नोलॉजीज़ (CXMT) और यांग्त्ज़े मेमोरी टेक्नोलॉजीज (YMTC) के नाम से जानी जाती हैं। ये कंपनियां अभी DRAM का स्टॉक जमा कर रही हैं। कहा गया है कि ये दोनों कंपनियाँ अगले साल अपने जमा किए गए DRAM चिप स्टॉक को मार्केट में रिलीज करेंगी।
बता दें कि स्टोरेज स्टिक बनाने वाली कंपनियों ने तेजी से बढ़ रही AI इंडस्ट्री की मांग को पूरा करने के लिए चिप की सप्लाई को AI इंडस्ट्री की ओर मोड़ दिया है। अगर यह बात सच साबित होती है तो मैमोरी चिप्स की बढ़ी हुई सप्लाई से वर्तमान में चल रही कमी को दूर किया जा सकता है। इससे इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स की कीमतें बहुत तेजी से नीचे गिर सकती हैं। ऐसा होता है तो 2027 में कीमतें काफी नीचे आ सकती हैं। वहीं, DRAM और NAND स्टिक की कमी 2028 की पहली तिमाही तक बने रहने की उम्मीद है।
उम्मीद की जा सकती है कि अगले साल चिप सप्लाई में बढ़ोत्तरी होने पर इसका असर स्मार्टफोन्स की घटी हुई कीमतों के रूप में सामने आ सकता है। हालांकि अभी इस बात को लेकर स्पष्टता नहीं है कि स्मार्टफोन मेकर इस बहाली के बाद घटी हुई कीमतों को ग्राहकों तक पहुंचाएंगे या नहीं। स्मार्टफोन्स की कीमतें पहले ही बहुत ज्यादा बढ़ चुकी हैं। इनमें बजट रेंज, मिडरेंज और फ्लैगशिप हैंडसेट्स की कीमतें ग्राहकों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। निकट तिमाही, या छमाही में अभी इससे राहत मिलने के कोई आसार नहीं बन रहे हैं।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





