प्रौद्योगिकी

महिंद्रा थार को मिला लोगों का शानदार रिस्पॉन्स

Rounak Dey
22 May 2023 10:21 PM IST
महिंद्रा थार को मिला लोगों का शानदार रिस्पॉन्स
x
1 लाख से अधिक लोगों ने खरीदी एसयूवी

ऑटो डेस्क. महिंद्रा थार को साल 2020 में लॉन्च किया गया था। तब से ये गाड़ी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। इस कार को अब तक 1 लाख से अधिक लोग खरीद चुके हैं। कंपनी ने हाल ही में खुलासा किया कि वो इस ऑफ-रोडिंग एसयूवी के कुल 1 लाख प्रोडक्शन का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

Mahindra Thar में 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन मिलता है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 226mm है। इसमें दो एयरबैग मिलता है। ऑफ-रोडिंग के लिए थार बेस्ट ऑप्शन है।

Mahindra Thar कुल 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें नेपोली ब्लैक, रेड रेज, गैलेक्सी ग्रे, एक्वामरीन, एवरेस्ट व्हाइट और ब्लेजिंग ब्रॉन्ज शामिल हैं। इस कार की कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं और 16 लाख 50 हजार एक्स-शोरूम तक जाती हैं। हाल ही में महिंद्रा थार की कीमतों में 50 हजार रुपये का इजाफा किया गया था।

Next Story