- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Mahindra की इलेक्ट्रिक...
प्रौद्योगिकी
Mahindra की इलेक्ट्रिक SUVs की सेल्स 10 महीनों में 41,000 यूनिट्स से ज्यादा
Tara Tandi
14 Feb 2026 7:27 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra की इलेक्ट्रिक SUVs के सेगमेंट में हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है। कंपनी ने बताया है कि उसने पिछले वर्ष मार्च से इलेक्ट्रिक SUVs की 41,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है। इसमें XEV 9e और BE 6 मॉडल्स की बड़ी हिस्सेदारी है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक SUV के कस्टमर्स के लिए रिमोट सर्विस वैन की सर्विस भी शुरू की है। इन सर्विस से कस्टमर्स की मामूली समस्याओं का डोरस्टेप पर समाधान किया जा सकेगा और उन्हें सर्विस सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी की रिमोट सर्विस वैन सर्विस से सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी और इलेक्ट्रिकल खामियां जैसी समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा। यह सर्विस विशेषतौर पर शहरों में उपयोगी होगी जहां व्यस्त अवधि में सर्विस के लिए स्लॉट मिलने में मुश्किल हो सकती है।
हाल ही में महिंद्रा ने XUV 3XO EV को लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 39.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी सिंगल चार्ज में वास्तविक परिस्थितियों में रेंज लगभग 285 किलोमीटर की है। XUV 3XO EV का शुरुआती प्राइस 13.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इससे पहले कंपनी ने XUV 7XO को लॉन्च किया था। इसके साथ कंपनी की इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) और इलेक्ट्रिक SUV के सेगमेंट में अपना दबदबा बढ़ाने की तैयारी है।
XUV 3XO EV में 39.4 kWh की बैटरी दी गई है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 110 kW की पावर और 310 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। यह शहरों के साथ ही हाइवे पर बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा का दावा है कि इस सेगमेंट में यह सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने वाली इलेक्ट्रिक SUV है। यह सिर्फ 8.3 सेकेंड्स में 0-100 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड - फन, फास्ट और फीयरलेस मिलते हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में फ्रीक्वेंसी डिपेंडेंट डैंपिंग और MTV-VAL सहित एडवांस्ड सस्पेंशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे स्टेबिलिटी, कम्फर्ट और बेहतर हैंडलिंग मिलती है। XUV 3XO EV में मॉडर्न स्टाइलिंग और परफॉर्मेंस का मिक्स है। इसमें सिंगल-पेन सनरूफ दी गई है। XUV 3XO EV में ट्विन 10.25 इंच HD डिस्प्ले है। इनमें एक इंफोटेनमेंट और दूसरा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





