- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Lyne Startup 35 दमदार...
प्रौद्योगिकी
Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
Tara Tandi
16 Feb 2026 7:54 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Lyne ने भारत में अपनी स्टार्टअप सीरीज के तहत 3 नए पावर बैंक Startup 35, Startup 36 और Startup 37 लॉन्च कर दिए हैं। इस लाइनअप में दो 10,000mAh की बैटरी दी गई है और एक मॉडल में 20,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 17W से 33W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इन डिवाइस में कई पोर्ट कॉन्फिगरेशन और इंटीग्रेट सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं। यहां हम आपको LYNE Rover Startup के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
LYNE Rover Startup Price
कीमत की बात करें तो LYNE Rover Startup 35 की कीमत 599 रुपये, LYNE Rover Startup 36 की कीमत 899 रुपये और LYNE Rover Startup 37 की कीमत 749 रुपये है। Rover Startup सीरीज के पावर बैंक भारत भर में ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं।
Startup-35 (PowerBox 25 Pro) Specifications
Startup-35 (PowerBox 25 Pro) में 10,000mAh की बैटरी दी गई है। यह डिवाइस 17W आउटपुट का सपोर्ट करता है। इसमें ड्यूल यूएसबी आउटपुट का सपोर्ट करता है। इनपुट सपोर्ट के लिए यह माइक्रो यूएसबी+टाइप सी पोर्ट है। यह डिवाइस ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध है। इसमें एलईडी बैटरी इंडीकेटर दिया गया है।
Startup-36 (PowerBox 26 Pro) Specifications
Startup-36 (PowerBox 26 Pro) में 20,000mAh की बैटरी दी गई है। यह डिवाइस 17W तक आउटपुट का सपोर्ट करता है। इसमें ड्यूल USB आउटपुट मिलता है। यह इनपुट सपोर्ट के लिए माइक्रो USB + टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट करता है। यह हाई टेंप्रेचर सिक्योरिटी प्रदान करता है। इंडीकेटर एलईडी बैटरी है। यह डिवाइस ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध है।
Startup-37 (PowerBox 24 Pro) Specifications
Startup-37 (PowerBox 24 Pro) में 10,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन मैक्सिमम आउटपुट 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। चार्जिंग प्रोटोकॉल के लिए यह क्यूसी/पीडी मल्टी-प्रोटोकॉल पर काम करता है। इसमें दो यूएसबी आउटपुट + टाइप-सी इनपुट/आउटपुट है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इंटेलिजेंट टेंप्रेचर कंट्रोल है। इसमें इंडीकेटर एलईडी बैटरी डिस्प्ले है। यह डिवाइस ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





