- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- LG ने लॉन्च किया...

x
नई दिल्ली: LG ने दक्षिण कोरिया में अपना नया HomeBot AI Objet Collection RONi रोबोट वैक्यूम लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Hidden Station और Objet Station नाम के दो वेरिएंट्स में पेश किया है। नए रोबोट वैक्यूम की सबसे बड़ी खासियत 100°C स्टीम क्लीनिंग सिस्टम है, जो कंपनी के मुताबिक रोबोट और उसके डॉकिंग स्टेशन दोनों की सफाई करता है। इसके अलावा इसमें AI ऑब्जेक्ट रिकग्निशन, 30W सक्शन पावर और LG ThinQ ऐप सपोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
LG HomeBot AI Objet Collection RONi की कीमत 2.19 मिलियन कोरियन वॉन (करीब 1.34 लाख रुपये) रखी गई है। Hidden Station और Objet Station दोनों वेरिएंट्स इसी कीमत में उपलब्ध होंगे। इसकी बिक्री 2 जुलाई से दक्षिण कोरिया में LG Best Shop, LG के ऑनलाइन स्टोर और Coupang के जरिए शुरू होगी। फिलहाल कंपनी ने अन्य देशों में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो HomeBot AI Objet Collection RONi में 30W सक्शन पावर और 180rpm पर घूमने वाले मॉप पैड्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, इसका एक्सटेंडेबल साइड ब्रश कोनों तक पहुंचकर सफाई कर सकता है, जबकि डुअल-ब्रश डिजाइन बालों के उलझने की समस्या को कम करता है।
रोबोट वैक्यूम में AI ऑब्जेक्ट रिकग्निशन टेक्नोलॉजी दी गई है, जो आठ सेंसर की मदद से 120 से ज्यादा तरह की चीजों की पहचान कर सकती है। इनमें केबल, गमले और पालतू जानवरों का वेस्ट जैसी चीजें शामिल हैं। LG ThinQ ऐप के जरिए यूजर्स को रास्ते में मौजूद रुकावटों की जानकारी भी मिलती है और रुकावट हटने के बाद रोबोट अपने-आप छूटे हुए हिस्से की सफाई पूरी कर सकता है।
कंपनी के मुताबिक, यह दुनिया का पहला ऐसा रोबोट वैक्यूम है, जिसमें 100 डिग्री सेल्सियस स्टीम सिस्टम दिया गया है। मॉपिंग के दौरान स्टीम जिद्दी दाग हटाने में मदद करती है, जबकि सफाई पूरी होने के बाद डॉकिंग स्टेशन 100°C स्टीम और गर्म पानी से मॉप को साफ करता है। LG का दावा है कि इससे चार तरह के सामान्य हानिकारक बैक्टीरिया का 99.99% तक सफाया किया जा सकता है। इसके बाद वार्म एयर ड्राइंग सिस्टम मॉप को सुखाने का काम करता है।
प्राइवेसी के लिए इसमें LG Shield सिक्योरिटी सिस्टम दिया गया है, जो डेटा को एन्क्रिप्ट करके सुरक्षित रखता है। वहीं कैमरा सफाई पूरी होने के बाद डॉकिंग स्टेशन के बंद दरवाजे के पीछे छिप जाता है। Hidden Station वेरिएंट को किचन सिंक के नीचे फिट किया जा सकता है, जबकि Objet Station को साइड टेबल की तरह घर में कहीं भी रखा जा सकता है।
TagsLG लॉन्चदुनिया पहलाDual Steam मॉडलLG launches world'sfirst Dual Steam modelजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





