- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 810W आउटपुट पावर के...
प्रौद्योगिकी
810W आउटपुट पावर के साथ LG ने भारत में लॉन्च किये LG S95TR, S90TY साउंडबार
Tara Tandi
24 Jan 2025 3:49 PM IST

x
LG S95TR, S90TY soundbars टेक न्यूज़ : LG ने भारत में दो नए साउंडबार लॉन्च किए हैं। ये कंपनी के नए LG S95TR और LG S90TY मॉडल हैं। दोनों में वायरलेस डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ ट्रू वायरलेस रियर साउंड स्पीकर दिए गए हैं। LG S95TR साउंडबार कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है। इसका पावर आउटपुट 810W है। इसमें पैसिव रेडिएटर भी दिए गए हैं। LG S90TY थोड़ा छोटा है लेकिन इसका पावर आउटपुट भी 570W है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
LG S95TR साउंडबार की कीमत, फीचर्स
जैसा कि पहले बताया गया है, LG S95TR कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है जिसका पावर आउटपुट 810W है। इसमें 17 स्पीकर दिए गए हैं। ये मिलकर 9.1.5 चैनल बनाते हैं, जिसमें 5 अप-फायरिंग स्पीकर शामिल हैं। साउंडबार में WOWCAST तकनीक है, जिससे यह आसानी से LG TV से वायरलेस तरीके से कनेक्ट हो जाता है। LG WOW इंटरफेस की वजह से TV साउंड एडजस्टमेंट आसानी से किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 3D स्पैटियल साउंड सपोर्ट भी मिलता है। इसका कुल वजन 26.4 किलोग्राम है। LG S95TR की कीमत की बात करें तो कंपनी की तरफ से इसकी लिस्ट कीमत 84,990 रुपये है। लेकिन इसे फिलहाल Amazon से 79,988 रुपये में खरीदा जा सकता है, जो कि सीमित समय के लिए दी गई कीमत है।
LG S90TY साउंडबार की कीमत, फीचर्स
LG S90TY तुलनात्मक रूप से थोड़ा छोटा है। इसमें 5.1.3 चैनल सेटअप मिलता है। साउंडबार का आउटपुट 570W है। इसमें सेंटर अप-फायरिंग स्पीकर भी है। लेकिन इसमें S95TR की तरह वायरलेस रियर सराउंड स्पीकर नहीं है। इसमें कुल 11 स्पीकर हैं। यह ब्लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसका कुल वजन 22.2 किलोग्राम है।
LG S90TY की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे 69,990 रुपये में लिस्ट किया है। लेकिन फिलहाल इसे Flipkart से 64,990 रुपये में खरीदा जा सकता है जो कि सीमित समय के लिए दिया गया ऑफर है। दोनों मॉडल को रिटेल स्टोर से भी खरीदा जा सकता है। ये LG.com पर भी खरीद के लिए उपलब्ध हैं।
Tags810W आउटपुट पावरLG भारतलॉन्च LG S95TRS90TY साउंडबार810W output powerLG Indialaunch LG S95TRS90TY soundbarजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





