प्रौद्योगिकी

LG ने लॉन्च की बड़ी बैटरी, Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर वाली Gram 16 (2026) लैपटॉप सीरीज

Tara Tandi
1 March 2026 7:28 PM IST
LG ने लॉन्च की बड़ी बैटरी, Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर वाली Gram 16 (2026) लैपटॉप सीरीज
x
Technology टेक्नोलॉजी: LG ने अपनी 2026 Gram फैमिली के तहत नया Gram 14 सीरीज मॉडल आधिकारिक तौर पर प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया है। यह लाइनअप का सबसे छोटा मॉडल है, जिसमें 14 इंच डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी के मुताबिक इसका वजन सिर्फ 1.12 किलोग्राम है और मोटाई 15.7mm है। लैपटॉप में 72Wh बैटरी दी गई है और यह AMD Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर के साथ आता है।
कीमत की बात करें तो जापान में LG Gram (2026) की शुरुआती कीमत JPY 215,820 रखी गई है, जो करीब 1.27 लाख रुपये के आसपास है। टॉप वेरिएंट की कीमत JPY 349,800 यानी लगभग 2.05 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने अभी अन्य बाजारों के लिए कीमत और उपलब्धता की जानकारी शेयर नहीं की है।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो LG Gram 14 में 14 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1200 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और 350 निट्स तक ब्राइटनेस है। यह मॉडल 15, 16 और 17 इंच वर्जन के साथ 2026 Gram सीरीज का हिस्सा है। चेसिस हल्का रखने के बावजूद इसमें 72Wh बैटरी दी गई है, जो 14 इंच के इस साइज में बड़ी मानी जाती है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें AMD Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो Gorgon Point प्लेटफॉर्म पर आधारित है। बेस वेरिएंट में Ryzen AI 5 435 प्रोसेसर, 16GB LPDDR5X रैम और 512GB PCIe 4.0 SSD स्टोरेज मिलता है। हाई एंड वर्जन में Ryzen AI 7 450 प्रोसेसर और 32GB तक रैम का ऑप्शन उपलब्ध है।
कंपनी ने अभी ग्लोबल लॉन्च टाइमलाइन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन आने वाले महीनों में अन्य बाजारों के लिए उपलब्धता की जानकारी सामने आ सकती है।
Next Story