- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Lenovo का Yoga Tab...
प्रौद्योगिकी
Lenovo का Yoga Tab Plus जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
Tara Tandi
30 Jun 2025 7:52 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज डिवाइसेज मेकर Lenovo का Yoga Tab Plus जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस टैबलेट की ई-कॉमर्स साइट Amazon पर लिस्टिंग हुई है। इस वर्ष की शुरुआत में हुए CES में इसे प्रदर्शित किया गया था। इस टैबलेट में 12.7 इंच 3K डिस्प्ले दिया गया है।
एमेजॉन पर Lenovo Yoga Tab Plus के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने इसके प्राइस और लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। यह टैबलेट डुअल-टोन फिनिश के साथ Tidal Teal कलर में है। एमेजॉन पर इसके लिए माइक्रोसाइट से पता चला है कि इस टैबलेट में 16 GB का LPDDR5X RAM और 256 GB या 512 GB की UFS 4.0 स्टोरेज होगी। इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट Qualcomm के Hexagon NPU और Adreno GPU के साथ दिया जाएगा।
इस टैबलेट में 12.7 इंच (2,944x1,840 पिक्सल्स) एंटी-रिफ्लेक्शन PureSightPro डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर कवरेज होगा। Yoga Tab Plus में Lenovo Tab Pen Pro के लिए सपोर्ट होगा। इसके साथ कीबोर्ड भी होगा जिसमें मल्टी-जेस्चर ट्रैकपैड और Lenovo AI Now के लिए एक शॉर्ट की शामिल होगी। यह लेनोवो टैबलेट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े कुछ फीचर्स को भी सपोर्ट करेगा। इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा। इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। यह Android 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलेगा। इसके लिए Android 17 तक के लिए OS अपग्रेड के साथ चार वर्ष के सिक्योरिटी अपग्रेड दिए जाएंगे।
इसमें छह स्पीकर वाला सिस्टम दिया जाएगा, जिसमें चार वूफर और दो ट्वीटर शामिल होंगे। इस टैबलेट में Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ होगा। Yoga Tab Plus की 10,200 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट के विकल्प होंगे। इसके कीबोर्ड के लिए 3-प्वाइंट pogo पिन कनेक्टर उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी पावर की बायोमेट्रिक्स के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर का भी कार्य करेगी। इस टैबलेट का साइज 188.30 x 290.91 x 8.52 mm और भार लगभग 640 ग्राम का होगा।
TagsLenovoYoga Tab Plus जल्दभारत लॉन्च10200mAh बैटरीLenovo Yoga Tab Plus India launch soon200mAh batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





