प्रौद्योगिकी

लेनोवो ने रोलेबल डिस्प्ले के साथ कॉन्सेप्ट लैपटॉप का लुक किया रिवील

jantaserishta.com
19 Oct 2022 11:07 AM IST
लेनोवो ने रोलेबल डिस्प्ले के साथ कॉन्सेप्ट लैपटॉप का लुक किया रिवील
x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| लेनोवो ने एक क्विक डेमो वीडियो में रोलेबल डिस्प्ले वाले कॉन्सेप्ट लैपटॉप की झलक दिखायी। द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, टेक वल्र्ड 2022 इवेंट के दौरान कंपनी ने कॉन्सेप्ट लैपटॉप का लुक का अनावरण किया। वीडियो में लैपटॉप की स्क्रीन धीरे-धीरे कीबोर्ड डेक से उभरने लगती है और एक नोटबुक जैसी दिखाई देती है।
वीडियो देख ऐसा प्रतीत होता है कि डिस्प्ले की ऊंचाई जैसे लगभग 50 प्रतिशत बढ़ गई है। यह 9 से लगभग 13.5 इंच तक जा सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार, लैपटॉप सामान्य से अधिक भारी हो सकता है, क्योंकि इसमें अतिरिक्त स्क्रीन के साथ-साथ कीबोर्ड डेक भी है।
लेनोवो के इंटेलिजेंट डिवाइस ग्रुप के एग्जीक्यूट वाइस प्रिसिडेंट लुका रॉसी ने कहा, रोल करने योग्य लैपटॉप की संभावनाएं आकर्षक हैं। यह मल्टी टास्किंग, ब्राउजिंग और मोबिलिटी एप्लिकेशन को दूसरे स्तर पर लाएगा।
कंपनी ने कॉन्सेप्ट लैपटॉप के किसी स्पेसिफिकेशन और नाम का खुलासा नहीं किया।
ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने भी इवेंट में अपने रोलेबल स्मार्टफोन का क्विक डेमो वीडियो जारी की। वीडियो में केवल डिवाइस का फ्रंट दिखाया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story