- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Lenovo लॉन्च कर सकती...
प्रौद्योगिकी
Lenovo लॉन्च कर सकती है MWC 2026 में 3D डिस्प्ले वाले लैपटॉप, लीक में खुलासा
Tara Tandi
1 March 2026 7:51 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Lenovo के नए 3D स्टीरियोस्कोपिक लैपटॉप मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 (MWC) में पेश किए जा सकते हैं। इस इवेंट की शुरुआत 2 मार्च से होने जा रही है। इस इवेंट का इंतजार लगभग पूरी टेक दुनिया को है जिसमें दिग्गज कंपनियां अपने नए-नए इनोवेटिव प्रोडक्ट्स दुनिया के सामने पेश करने वाली हैं। Lenovo भी इस इवेंट में अपने नए 3D स्क्रीन वाले लैपटॉप पेश करने की तैयारी में है। ये कंपनी के नए Yoga Book Pro 3D लैपटॉप के तौर पर पेश हो सकते हैं जो बिना किसी ग्लास के यूजर को 3डी अनुभव दे सकते हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स।
Lenovo Yoga Book Pro 3D लैपटॉप आने वाले MWC 2026 इवेंट में पेश किए जा सकते हैं। कंपनी के ये लैपटॉप stereoscopic 3D डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से लैस होकर आ सकते हैं। टिप्स्टर Evan Blass की मानें तो ये लैपटॉप डुअल डिस्प्ले से लैस होगें जो बिना किसी चश्मे की मदद के 3डी व्यूइंग एक्सपीरियंस यूजर को देने वाले हैं। टिप्स्टर ने स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है लेकिन कुछ संकेत यहां से मिलता है।
टिप्स्टर के अनुसार ये नए लैपटॉप Slim Tip पावर कनेक्शन फीचर से लैस हो सकते हैं। ये हाई वाट की पावर खपत कर सकते हैं। इनमें डुअल USB Type-C पोर्ट मिल सकते हैं। साथ ही HDMI पोर्ट भी होंगे जो कि डिवाइस के बाईं ओर दिए जा सकते हैं। कॉन्सेप्ट में एक बिल्ट-इन स्टैंड होने की बात भी कही गई है।
Asus Zenbook Duo से मिलते जुलते फीचर्स यहां आने की बात कही गई है। Asus के ये लैपटॉप 14-inch OLED डिस्प्ले से लैस होकर आते हैं। इनमें ASUS Lumina OLED पैनल लगा है। 120Hz तक रिफ्रेश रेट ये सपोर्ट कर सकते हैं। हालांकि Lenovo की ओर से अभी अपकमिंग कॉन्सेप्ट को लेकर कोई संकेत नहीं मिला है। इसके लिए MWC 2026 का इंतजार करना होगा जो बार्सिलोना में आयोजित होने जा रहा है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ बने रहें।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





