- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Lava Yuva Star 3...
प्रौद्योगिकी
Lava Yuva Star 3 लॉन्च, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, कीमत Rs 7,500 से भी कम!
Tara Tandi
16 Feb 2026 7:46 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Lava Yuva Star 3 भारत में बजट फोन के रूप में लॉन्च हो गया है। फोन इससे पहले आए Yuva Star 2 का सक्सेसर है। Lava Yuva Star 3 में अफॉर्डेबल प्राइस में आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं। फोन में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले है। इसमें मैटे फिनिश डिजाइन दिया गया है। फोन में मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। डिवाइस में 8 जीबी तक रैम मिलती है। इसमें UNISOC चिपसेट है। आइए जानते हैं Lava Yuva Star 3 की भारत में कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में।
Lava Yuva Star 3 Price in India
Lava Yuva Star 3 की भारत में कीमत Rs. 7,499 है। फोन में सिंगल 4GB + 64GB वेरिएंट आता है। कंपनी ने इसके साथ में 1 साल की वारंटी और फ्री होम सर्विस सुविधा उपलब्ध करवाने का वादा किया है। फोन की सेल मार्च 2026 से शुरू होगी। इसे lavamobiles.com प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। फोन को इंडस ब्लैक, और सियाचेन व्हाइट कलर्स में खरीदा जा सकता है।
Lava Yuva Star 3 Specifications
Lava Yuva Star 3 में 6.75 इंच का LCD कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। फोन HD प्लस रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में UNISOC SC9863A चिपसेट है जिसके साथ 4GB फिजिकल रैम, और 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से यह 512GB तक बढ़ाई जा सकती है। फोन Android 15 के Go एडिशन के साथ आउट ऑफ द बॉक्स आता है।
Lava Yuva Star 3 Camera
Lava Yuva Star 3 में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। वर्टीकल पोजीशन में इसके कैमरा प्लेस किए गए हैं। कैमरा रिंग के साथ में LED फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग का सपोर्ट दिया गया है।
Lava Yuva Star 3 Processor
Lava Yuva Star 3 में 5000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसके साथ में 10W चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। फोन में USB Type-C फीचर मिलता है जो इसे फास्ट चार्ज करता है। इसके डाइमेंशन 164.96×76.1×8.5mm हैं और वजन 193.7 ग्राम है।
Lava Yuva Star 3 Connectivity, Security
Lava Yuva Star 3 के कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 4.2, GPS जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल जाता है। इसमें फेस-अनलॉक फीचर भी दिया गया है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





