प्रौद्योगिकी

Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी

Tara Tandi
2 Sept 2026 7:51 PM IST
Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी
x
नई दिल्ली : Lava का नया फोन 128GB वेरिएंट में आया है। लावा इंटरनेशनल लिमिटिड (Lava International Limited) ने Lava Virat V1 5G को नए वेरिएंट में मार्केट में उतारा है। Lava Virat V1 5G सबसे पहले जुलाई में लॉन्च किया गया था। फोन भारत में 4GB + 64GB वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। अब इसे हाई स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन के साथ अब 128GB स्टोरेज का विकल्प भी उपलब्ध हो गया है। आइए जानते हैं कितनी है इसकी कीमत, और क्या हैं फोन के खास फीचर्स।
Lava Virat V1 5G 128GB Price in India
Lava Virat V1 5G 128GB वेरिएंट को कंपनी ने मार्केट में उपलब्ध करवा दिया है। इससे पहले फोन केवल 4GB + 64GB कंफिग्रेशन में उपलब्ध था। लेकिन अब 128GB वेरिएंट भी आ गया है। यह फोन कंपनी का ऑनलाइन एक्सक्लूसिव है। 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है। फोन कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। साथ ही यह Flipkart पर भी खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
Lava Virat V1 5G Specifications
Lava Virat V1 5G फोन में 6.75 इंच का LCD पैनल है जो HD+ रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। स्मूद स्क्रॉलिंग के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट फोन में दिया गया है। फोन का डिजाइन वॉटरड्रॉप नॉच में है जिसमें फ्रंट कैमरा भी लगा है। प्रोसेसिंग का भार Unisoc T8200 चिपसेट पर है जिसके साथ में 8GB वर्चुअल रैम और 64GB, व 128GB स्टोरेज के विकल्प मिल जाते हैं। फोन में UFS 2.2 स्टोरेज है जिसे 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। फोन Android 16 OS पर चलता है।
कैमरा देखें तो रियर में फोन 13 मेगापिक्सल के मेन कैमरा से लैस है। साथ ही इसमें 5MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। फोन में पावर के लिए 6,000mAh की विशाल बैटरी लगी है। चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट के साथ 18W फास्ट चार्जर सपोर्ट है। फोन के साथ कंपनी 10W चार्जर ही देती है। फोन 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.0 और GPS जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है। इसमें 3.5mm का ऑडियो जैक भी है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। साउंड के लिए नीचे की तरफ एक स्पीकर दिया गया है। यह डिवाइस धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है।
Next Story