- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Lava Shark 5G फोन...
प्रौद्योगिकी
Lava Shark 5G फोन 5000mAh बैटरी के साथ 10 हजार से कम में किया लॉन्च
Tara Tandi
23 May 2025 8:03 PM IST

x
Lava Shark 5G टेक न्यूज़: Lava ने अपना बजट फोन Lava Shark 5G लॉन्च किया है जो सस्ते में आकर्षक फीचर्स लेकर आता है। इसी के साथ डिजाइन भी बहुत खूबसूरत कहा जा सकता है। देखने में यह iPhone 16 से मेल खाता है। जैसा कि नाम से पता चलता है फोन 5G कनेक्टिविटी से लैस है। इसमें 6.7 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें Unisoc T765 चिपसेट मिलता है। पावर के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है। स्टोरेज 64GB की दी गई है जो कि ऑनबोर्ड स्टोरेज के रूप में आती है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और अन्य फीचर्स।
Lava Shark 5G Price
Lava Shark 5G की कीमत Rs 7,999 है। इसे कंपनी ने Stellar Gold और Blue कलर्स में लॉन्च किया है। सेल आज यानी 23 मई से शुरू हो चुकी है। फोन Lava की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा अन्य प्रमुख रिटेल आउटलेट्स पर भी खरीद के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी फोन की खरीद के साथ घर पर फ्री सर्विस का ऑफर भी दे रही है।
Lava Shark 5G Specifications
Lava Shark 5G में 6.7 इंच का HD प्लस LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट आता है। रियर साइड में ग्लॉसी बैक पैनल दिया गया है। देखने में यह फोन iPhone 16 के जैसा लगता है। फोन में Unisoc T765 6nm चिपसेट लगा है जिसके साथ में 4GB 4GB LPDDR4X RAM और 64GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है।
फोन में 5000mAh की बैटरी आती है जिसके साथ में 10W चार्जर दिया गया है। फोन 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 के साथ आता है।
Lava Shark 5G में रियर साइड में 13MP का रियर मेन कैमरा है और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में कंपनी ने डस्ट और वाटर रसिस्टेंस भी दिया है जिसके लिए इसे IP54 रेट किया गया है।
TagsLava Shark 5G फोन5000mAh बैटरी10 हजार लॉन्चLava Shark 5G phone5000mAh battery10 thousand launchedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





