प्रौद्योगिकी

Lava Shark 5G फोन, लॉन्च डेट हुई कंफर्म

Tara Tandi
18 May 2025 10:16 AM IST
Lava Shark 5G फोन, लॉन्च डेट हुई कंफर्म
x
Lava Shark 5G phone टेक न्यूज़: चीनी कंपनियों को टक्कर देने के लिए तैयार लावा ने पुष्टि की है कि लावा शार्क 5जी स्मार्टफोन अगले हफ्ते ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा। इस देसी स्मार्टफोन का 4G वेरिएंट मार्च 2025 में लॉन्च किया गया था और अब कंपनी ग्राहकों के लिए इस बजट स्मार्टफोन का 5G वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह फोन किस तारीख को लॉन्च होगा और किन फीचर्स के साथ यह फोन लॉन्च हो सकता है? आइये जानते हैं.
लावा शार्क 5G स्पेसिफिकेशन (पुष्टि)
इस अपकमिंग स्मार्टफोन को अगले हफ्ते 23 मई 2025 को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा। IP54 रेटिंग (डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस) के साथ आने वाले इस फोन में पीछे की तरफ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि इस फोन का AnTuTu स्कोर 4,00,000 लाख से भी ज्यादा होगा।
लीक्स: इस फोन के सिर्फ ये फीचर्स ही अब तक कंफर्म हुए हैं। लीक्स की बात करें तो इस फोन को ब्लू और गोल्ड कलर में डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए यूनिसॉक टी765 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस हो सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इस फोन को एंड्रॉयड 15 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
लावा शार्क 5G की भारत में कीमत
कंपनी ने इस फोन की कीमत को लेकर संकेत दिया है कि इस हैंडसेट को ग्राहकों के लिए 10 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की सही कीमत का खुलासा लॉन्च इवेंट के दौरान ही किया जाएगा। अगर यह फोन 10 हजार रुपये से कम में लॉन्च होता है तो यह फोन Poco M7 5G, Redmi 14C 5G, Infinix Hot 50 5G और Realme C63 5G जैसी चीनी कंपनियों के स्मार्टफोन्स को टक्कर दे सकता है।
4G वैरिएंट की कीमत कितनी है?
लावा शार्क 4G वेरिएंट की कीमत 4GB/64GB वेरिएंट के लिए 6,999 रुपये है, जिसका मतलब है कि 5G वेरिएंट की कीमत 7,000 रुपये से 10,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है। 4G वेरियंट में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.7 इंच का डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यूनिसॉक टी606 प्रोसेसर के साथ आने वाले इस फोन में 18 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है।
Next Story
null